{"_id":"624da5e4da914e39b0097520","slug":"bikaner-technical-university-vice-chancellor-accused-of-physical-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीटीयू के कुलपति पर दैहिक शोषण का आरोप, बोले- मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीटीयू के कुलपति पर दैहिक शोषण का आरोप, बोले- मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं
Wed, 06 Apr 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:08 PM IST
सार
कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत की है तो वो साक्ष्य पेश करें।
विज्ञापन
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी पर दैहिक शोषण के आरोप लगे हैं। इस आरोप की शिकायत का ई-मेल विवि प्रशासन के पास पहुंचा है। करीब तीन महीने पहले किसी अज्ञात ई-मेल से बीटीयू के कुलपति पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
13 जनवरी को बीटीयू के कुलसचिव ने इस अज्ञात ई-मेल की शिकायत को वापस भेजकर कहा कि विवि में कुलपति की शिकायत जिला कलेक्टर द्वारा गठित स्थानीय शिकायत कमेटी में की जा सकती है। जानकारी के अनुसार कुलपति की शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय तक भी पहुंची है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगे आरोप निराधार है। मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर किसी ने मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत की है तो वो साक्ष्य पेश करे। इस तरह का कोई मामला होता तो राजभवन और सरकार इस पर संज्ञान लेते।
विज्ञापन