{"_id":"62aaa53402f2db4c0b0463a3","slug":"bikaner-road-accident-two-died-due-to-collision-between-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner Road Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, वाहनों में लगी आग, दो जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner Road Accident: दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत, वाहनों में लगी आग, दो जिंदा जले
Thu, 16 Jun 2022 09:07 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:07 AM IST
सार
हादसे के बाद NH-11 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। जिससे एक चालक जिंदा जल गया। वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घायल ट्रक चालक को बीकानेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर चालक को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और आपणो गांव सेवा समिति की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे के बाद NH-11 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन