फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Dalit Girl Gangrape Murder after gang rape CCTV video of hospital revealed

Bikaner Dalit Girl Gangrape: सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई हत्या, हॉस्पिटल के सीसीटीवी वीडियो से हुआ खुलासा

Thu, 22 Jun 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 05:33 PM IST
सार

राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला में जिस दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियासी बवाल मचा है, उस लड़की को अस्पताल लाने का एक सीसीटीवी फुटेज उजागर हुआ है। इसमें एक पुलिस कांस्टेबल लड़की को निजी कार से अस्पताल लाते नजर आया है, वह निलंबित पुलिस के दो कांस्टेबल में से ही एक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bikaner Dalit Girl Gangrape Murder after gang rape CCTV video of hospital revealed
सस्पेंड किए गए दोनों आरोपी पुलिस कांस्टेबल और फरार तीसरा आरोपी दिनेश विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के खाजूवाला में कोचिंग जा रही दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक सीसीटीवी वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें एक शख्स युवती को सफेद रंग की कार में लेकर अस्पताल में भर्ती कराते नज़र आया है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार 20 जून 2023 को दोपहर 12 बजकर करीब आठ मिनट का यह वीडियो है। कार अस्पताल के गेट पर लगने के बाद नर्स और स्ट्रेचर चलाने वाला कार्मिक वहां आते हैं। नर्स युवती को देखती है और स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल में ले जाया जाता है। ये CCTV वीडियो अस्पताल के कैमरे की है, जिसमें स्पष्ट पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। युवती को लाने वाला एक शख्स कार के बाहर था। जबकि कार को कोई और ड्राइव कर रहा था। जो युवती को अस्पताल में दाखिल कराते ही कार को बैक लेते नज़र आ रहा है। इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ ही 2 पुलिस कांस्टेबल के ऊपर भी आरोप हैं, जिन्हें सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है इन दो में से एक कांस्टेबल उस दौरान मौजूद था, जब युवती को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


लड़की अस्पताल पहुंची तब तक मौत हो चुकी थी...
सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में पता चला है कि जिस वक्त लड़की को अस्पताल लेकर आए, तब उसकी मौत हो चुकी थी। जिस नर्स ने उस लड़की को देखा था, उसने भी बताया है कि पीड़ित लड़की अस्पताल पहुंची तब वह खून से लथपथ थी, जिस वक्त उसे अस्पताल लेकर आए, उसकी मौत हो चुकी थी। उसे एक सफेद रंग की प्राइवेट कार में हॉस्पिटल तक लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी वीडियो अस्पताल के हैं, युवती को गैंगरेप और मारने के बाद अस्पताल में आते वक्त के

दो पुलिसकर्मी हो चुके सस्पेंड...
इस घटना के बाद मृतका के परिवार के लोग धरने पर बैठ गए और सामूहिक दुष्कर्म केस में दो पुलिस कांस्टेबल की मिलीभगत पाए जाने के बाद बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

युवती के पिता ने खाजूवाला पुलिस थाने के दोनों आरोपी कांस्टेबल मनोज और भागीरथ के साथ एक अन्य युवक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मृतका के परिजनों को शक है कि घटना में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। एसपी तेजस्विनी गौतम पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पुलिस कांस्टेबल और युवती के मोबाइल कॉल का रिकॉर्ड भी निकाला गया है। कांस्टेबलों के अलावा अन्य आरोपी शख्स की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।


बेटी कोचिंग क्लास के लिए घर से निकली थी...
मृतका के परिजनों ने बताया है कि लड़की मंगलवार 20 जून की सुबह एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोगों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी, ताकि वह वारदात के बारे में खुलासा नहीं कर दे। पिता को अपनी बेटी के गंभीर घायल होने की सूचना जब मिली, तो वह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें बेटी की मौत की खबर दी गई। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों और समाज में गहरा आक्रोश है।

बड़ा सवाल आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? दोनों पुलिसकर्मियों को केवल निलंबित किया गया है। एक और आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसे कब तक पकड़ा जाएगा? पुलिस कर्मियों से आरोपी और उसके ठिकानों की जानकारियां क्या ली गई हैं। आरोपी और उसके परिजनों की मोबाइल फोन की लोकेशन और जानकारियों को जुटाने के साथ, उनके संपर्क वालों से पूछताछ क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed