फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Crime Monalisa did not die of Corona her lover had Murder her

Bikaner Crime: कोरोना से नहीं हुई थी मोनालिसा की मौत, प्रेमी ने ही कर दी थी हत्या, जानें पूरा मामला

Sun, 18 Dec 2022 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

दो साल पहले कोरोना काल के दौरान मोनालिसा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मोनालिसा की मौत कोरोना से नहीं हुई थी, उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Bikaner Crime Monalisa did not die of Corona her lover had Murder her
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले में दो साल पहले कोरोना काल के दौरान मोनालिसा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है, मोनालिसा की मौत कोरोना से नहीं हुई थी, उसकी हत्या की गई थी। मोनालिसा जिस युवक के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी, उसी ने उसकी हत्या की। इतना ही नहीं, हत्या को कोरोना से मौत होना भी प्रचारित कर दिया।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया, खाजूवाला के पांच केजेडी हाल पता वृंदावन एनक्लेव निवासी भवानी सिंह पुत्र गुलाब सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एएसपी बुड़ानिया ने मामला दर्ज होने के 26 दिन बाद ही मोनालिसा की मौत से पर्दा उठा दिया। बुड़ानिया ने बताया कि भवानी सिंह पहले से शादीशुदा था, उसके एक पुत्र था। इसके बावजूद उसने मोनालिया से शादी की।
विज्ञापन


गैंगवार में भी था सहयोगी...
एएसपी ने बताया, आरोपी भवानी जुलाई 2014 में बीकानेर केन्द्रीय कारागार में हुई गैंगवार में बदमाश आनंदपाल का सहयोगी भी रहा। गैंगवार में आनंदपाल के साथी बलवीर बानूड़ा और दूसरे गुट के जयप्रकाश व रामपाल की हत्या हुई थी। इस संबंध में बीछवाल थाने में मामला दर्ज हुआ, जिसमें आनंदपाल के सहयोगी के रूप में भवानी सिंह को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला...
मोनालिसा की कोरोना काल में जयपुर में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर मोनालिसा के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब 21 नवंबर, 22 को यह मामला सदर थाने में दर्ज हुआ। रिपोर्ट में जयपुर रोड स्थित करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए मोनालिया की साजिशन हत्या करने का भवानी, रविन्द्र रामपुरिया, चिराग रामपुरिया, जसवंत जाट और एक अन्य पर आरोप लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया को जांच सौंपी गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed