फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner: Arjun Ram Meghwal attacks Congress, says- Save Constitution Yatra is an attempt to hide the sins of t

Bikaner: अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान बचाओ यात्रा अतीत के पाप छिपाने की कोशिश

Sun, 29 Jun 2025 10:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 29 Jun 2025 10:24 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने अतीत के पापों को धोने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का सबसे अधिक अपमान कांग्रेस ने ही किया है।

विज्ञापन
Bikaner: Arjun Ram Meghwal attacks Congress, says- Save Constitution Yatra is an attempt to hide the sins of t
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जनसुनवाई की और मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ को लेकर तीखा हमला बोला। अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संविधान की रक्षा की बात कर अपने अतीत के पापों को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान का सबसे अधिक अपमान कांग्रेस ने ही किया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने संविधान यात्रा निकाली थी। वे प्रधानमंत्री नहीं थे, फिर भी उन्होंने संविधान को हाथी पर रखकर पदयात्रा की और उसका सम्मान किया। अब वही कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है, जिसका इतिहास संविधान के उल्लंघन से भरा हुआ है।”

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संविधान के प्रति सम्मान औपचारिकता नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक है, जो उनके कार्यों और नीतियों में साफ झलकता है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता अब समझ चुकी है कि संविधान की असली रक्षा कौन कर रहा है और उसका अपमान किसके द्वारा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed