{"_id":"64a0617277c67ad9f6029175","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-held-a-public-meeting-in-bharatpur-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने की जनसभा, बोले- हम सवाल करते हैं तो गोलियों से बात की जाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने की जनसभा, बोले- हम सवाल करते हैं तो गोलियों से बात की जाती है
Sat, 01 Jul 2023 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:55 PM IST
सार
आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद भरतपुर पहुंचे। भरतपुर में किसान कामगार एकता का आज 5वां सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर में किसान कामगार एकता का आज 5वां सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भाग लिया। लोहागढ़ स्टेडियम एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। जिसे भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने संबोधित किया। जनसभा में हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद आज उन्होंने पहली मीटिंग भरतपुर में की। चंद्रशेखर एम्बुलेंस से सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद उनके साथ कई हथियार बंद लोग नजर आए। इस दौरान भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सवाल करते हैं अधिकार मांगते हैं तो गोलियां से बात की जाती है, लेकिन हम किसी की गोलियों से डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, जिसमें अपने वोट को संगठित करके आगामी चुनाव में सोच समझकर वोट दें। जो हमें सामाजिक न्याय दिला सके, घोड़ी पर एवं मटके का पानी पीने दे सके। प्रदेश सरकार वृद्धि हमला बोला कहा बजरी माफिया का आतंक है। इसके अलावा राजस्थान में सबसे ज्यादा नकल माफिया का आतंक है। प्रदेश की सरकार जाटव मजदूर किसान एसटी एससी से भेदभाव करती है। इस कार्यक्रम में भाग लेने पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक भी आने वाले थे, लेकिन एक वक्त पर उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने लोहागढ़ स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए, ERCP का मुद्दा उठाया। इसके अलावा गरीब बेसहारा लोगों और हो रहे अत्याचारों को लेकर आवाज उठाई और लोगों को किसी के आगे झुकने की नहीं सलाह दी गई। चंद्रशेखर ने कहा कि चाहे मेरे ऊपर कितने भी हमले हो जाएं, वह हमेशा लोगों के साथ रहेंगे। इस दौरान लोगों ने उनके भाषणों को खूब पसंद किया।