फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: Deputy Chief Minister unveiled the statue of Maharana Pratap in Birdhol

Bhilwara News: बीरधोल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, उपमुख्यमंत्री बोलीं- उनकी वीरता अनमोल धरोहर

Thu, 05 Sep 2024 08:06 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 08:06 PM IST
सार

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शाहपुरा जिले के बीरधोल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बोरड़ा से बीरधोल चैराहे तक 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरधोल में बने हॉल का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Bhilwara News: Deputy Chief Minister unveiled the statue of Maharana Pratap in Birdhol
महाराणा प्रताप की वीरता अनमोल धरोहर है, युवा प्रेरणा लेवे-दिया कुमारी

विस्तार

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को शाहपुरा जिले के बीरधोल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बीरधोल में बोरड़ा से बीरधोल चैराहे तक 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरधोल में निर्मित हॉल का लोकार्पण किया। बाद में कोटड़ी में चारभुजा नाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जहाजपुर में स्वस्ति धाम में भूगर्भ से प्रकटित मुनि सुव्रतनाथ स्वामी जी के दर्शन किए एवं अर्गहनमति माता स्वस्ति भूषण माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा, जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत एवं जिला पुलिस अधिक्षक राजेश काँवट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की यह भव्य प्रतिमा हमारे स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की वीरता की अनमोल धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यसरकर द्वारा चलाए जा रहे महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहत महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित प्रत्येक स्थान पर उनकी भव्य प्रतिमाएं निर्मित की जाएगी एवं सभी स्थानों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराणा प्रताप की वीरता अनमोल धरोहर है, युवा प्रेरणा लेवे-दिया कुमारी


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आमजन को अपनी समस्याओं के अतिशीग्र समाधान हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संपूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्थ किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को और भी सुगम बनाना है तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार की मंशानुसार अधिकाधिक आमजन का हित भी प्रबलता से सुनिश्चित हो रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी पीढ़ी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के संघर्षरत जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में देश के लिए कुछ करने का संदेश भी दिया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में महाराज श्री दीपक पुरी जी, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़, महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नमाणा, कोटड़ी प्रधान करण सिंह कानावत, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत , स्मारक समिति सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed