फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Chief Minister bhajanlal Sharma will come to Kotadi

Bhilwara News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटड़ी आएंगे, सुरभि गो चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे

Fri, 06 Sep 2024 01:07 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटड़ी चारभुजानाथ नगरी में आ रहे हैं। यहां पहुंचने पर जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र, भीलवाड़ा और मेवाड़ क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत करेंगे।  

विज्ञापन
Chief Minister bhajanlal Sharma will come to Kotadi
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटड़ी आयेगें

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शुक्रवार को शाहपुरा जिले के कोटड़ी उपखंड मुख्यालय आएंगे। वे कोटड़ी के सवाईपुर रोड पर स्थित गो सुरभि धाम श्रीदेवनारायण गोशाला परिसर में स्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गो चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गो सुरभि धाम, श्रीदेवनारायण गोशाला, हेलीपैड, चारभुजानाथ समेत सभा स्थल पर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, शाहपुरा एसपी राजेश कांवट, शाहपुरा के एडीएम सुनील पुनिया, कोटडी उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास, शाहपुरा एसडीओ निरमा विश्नोई, कोटड़ी प्रधान के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया कि सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटड़ी चारभुजानाथ नगरी में आ रहे हैं। यहां पहुंचने पर जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र, भीलवाड़ा और मेवाड़ क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत करेंगे। सीएम भजनलाल श्रीदेवनारायण गोशाला के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गो चिकित्सालय का उद्घाटन करेंगे। वे भगवान चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन भी करेंगे, इसके साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गोशाला, सभा स्थल सहित हेलीपैड का दौरा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन में गो वत्स श्री राधा कृष्ण महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश चंद्र, राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर, प्रांत कार्यवाह शंकर लाल तथा राजस्व व उपनिवेशन मंत्री हेमंत मीणा, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मोजूद रहेंगे।
 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटड़ी आयेगें

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटड़ी आयेगें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed