फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara Crime Priest of Balaji temple kidnapped and ransom 30 lakh rupees three accused arrested

Bhilwara Crime: बालाजी मंदिर के पुजारी का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मामला, मुख्य अभियुक्त सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

भीलवाड़ा जिले में मंगरोप थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बालाजी मंदिर के पुजारी को अगवा कर 30 लाख की फिरौती के मामले में मुख्य अभियुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bhilwara Crime Priest of Balaji temple kidnapped and ransom 30 lakh rupees three accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र में सबलपुरा के पास स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी को अगवा कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर राजसमंद निवासी आरोपी विरम वन योगी पुत्र लछूवन (35) एवं भीलवाड़ा निवासी भरत योगी पुत्र गोपालनाथ (20) एवं कमलेश नुवाल पुत्र दिनेश (21) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि 11 जून को खेड़ा कच्ची बस्ती थाना कोतवाली निवासी मंजू देवी लोहार द्वारा थाना मंगरोप पर रिपोर्ट दी गई कि उसके पति सबलपुरा के पास बालाजी मंदिर में पुजारी हैं और वहीं पर रहते हैं। रात में किसी ने उनके पति का उनकी कार सहित अपहरण कर लिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


एसपी दुष्यंत ने बताया कि घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा व सीओ श्याम सुंदर के सुपरविजन एवं एसएचओ विवेक हरसाना के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अपह्रत शांतिलाल लोहार उर्फ चेतन महाराज को दस्तयाब कर अभियुक्तों की पहचान की। इसके बाद इन तीनों आरोपियों को कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed