फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: ASI asked for bribe in return for presenting file in court, ACB arrested red handed

Bhilwara News: कोर्ट में फाइल पेश करने के बदले एएसआई ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया

Sun, 18 Aug 2024 09:47 AM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

शाहपुरा के बनेड़ा थाने के एएसआई को एसीबी ने दस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई ने कोर्ट में फाइल पेश करने के एवज में यह राशि मांगी थी, जिस पर पीड़ित ने एसीबी में मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
Bhilwara News: ASI asked for bribe in return for presenting file in court, ACB arrested red handed
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के बनेड़ा थाने में शनिवार को भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने थाने के ही एएसआई मदनलाल वैष्णव को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एक एक्सीडेंट केस की फाइल को कोर्ट में पेश करने के बदले में मांगी गई थी।
विज्ञापन


पीड़ित मोहम्मद अली कायमखानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके ट्रैक्टर के गुलाबपुरा रोड पर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए कायमखानी ने बनेड़ा थाने के एएसआई मदनलाल वैष्णव से संपर्क किया। एएसआई ने इस मामले की फाइल कोर्ट में पेश करने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके लिए एएसआई ने 5 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे।
विज्ञापन


रिश्वत मांगने की इस घटना से परेशान होकर मोहम्मद अली ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद शनिवार को ट्रैप करके एएसआई मदनलाल वैष्णव को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अब मामले की जांच जारी है और एएसआई मदनलाल वैष्णव के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed