फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Young man crushed to death by tractor

Bharatpur News: युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed to death by tractor
ट्रैक्टर से युवक को कुचलकर मारने की वीडियो में कैद घटना
भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र के गांव अड्डा में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के दौरान मौके पर गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करते नजर आ रहे हैं। सदर थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


गांव अड्डा में बहादुर और अतर सिंह गुर्जर पक्ष के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब 4 दिन पहले दोनों पक्षों ने सदर थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। बुधवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। विवाद में बहादुर पक्ष का एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन पर पहुंच गया। मौके पर अतर सिंह पक्ष के भी महिला-पुरुष पहुंच गए। अतर सिंह पक्ष का युवक निरपत ट्रैक्टर को रुकवाने के लिए जमीन पर लेट गया। आरोप है चालक ने ट्रैक्टर निरपत पर चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के वीडियो में आरोपी चालक, युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाता नजर आ रहा है। सदर थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि गांव अड्डा में बहादुर और अतर सिंह गुर्जर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। चार दिन पहले मामला दर्ज कराया था। इसी विवाद में बुधवार सुबह एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने की सूचना मिली। फिलहाल शव मौके पर रखा हुआ है। घटना के समय आरोपी पक्ष ने लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर भी किए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर थाना सदर बयाना पुलिस ने सगे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के मामले का 12 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि बुधवार को सुबह सूचना मिली की गाँव अड्डा में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को संरक्षित कर शव को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई विनोद पुत्र अतरसिंह 28 साल निवासी अड्डा द्वारा विरोधी पक्ष जनक, बहादुर, मुनेश, हनुमत आदि से मारपीट कर भाई निरपत पर ट्रैक्टर चढा़कर हत्या करने के मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का गहनता से विश्लेषण किया। घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए गए। वीडियों का गहनता से विश्लेषण किया तो घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के चालक की पहचान दामो उर्फ दामोदर गुर्जर के रूप में हुई। वह मृतक निरपत गुर्जर का छोटा भाई है। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो ट्रैक्टर से कुचलकर सगे भाई की हत्या करना स्वीकार किया । उसे गिरफतार कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। संवाद


जिलाधिकारी ने घटना स्थल का मुआयना कर दिए दिशा-निर्देश
भरतपुर। बयाना उपखंड के ग्राम अड्डा में आपसी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर देने के मामले में जिलाधिकारी लोक बंधु ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार से मिलकर आश्वस्त किया की दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ग्राम अड्डा पहुंचे, जहां बुधवार को आपसी विवाद में गांव के व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। डीएम ने घटनाक्रम की जानकारी पीड़ित परिवार से मिलकर ली। उन्होंने बयाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक के साथ भी मामले पर चर्चा की। संवाद


यह थी हत्या की वजह
दोनों पक्षों का स्कूल को जाने वाले आम रास्ते पर निकलने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश के चलते सुबह दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। बहादुर व जनक पक्ष द्वारा मृतक पक्ष के घर पर आकर मारपीट की गई, इसी झगड़े के तुरंत बाद मृतक पक्ष ने षड्यंपूर्वक अपने मुकदमे को मजबूत बनाने व दूसरे पक्ष को हत्या के मुकदमे में फंसाने के उदेश्य से दामो उर्फ दामोदर गुर्जर द्वारा सगे भाई निरपत गुर्जर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed