फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Whichever gangster comes, will not be able to go back

Bharatpur News: जो भी गैंगस्टर आएगा, वापस नहीं जा पाएगा

Fri, 12 Apr 2024 01:22 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Whichever gangster comes, will not be able to go back
जनसभा में मौजूद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अन्य - फोटो : mathura
भरतपुर। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटाले की खान बन गई थी। जमीन, पाताल, आकाश, हर जगह घोटाला होता था। वर्ष 2014 के बाद देश में विकास हुआ है। दुनिया में देश का सम्मान हुआ है। उन्होंने प्रदेश में गिरे अपराधों के ग्राफ, ईआरसीपी और पेपर लीक जैसे मुद्दे भी उठाए।
विज्ञापन


जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा था राम मंदिर वहीं बनाएंगे और बना कर दिखाया। सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह गरीबी हटाओ का नारा लगाते आ रहे है, लेकिन इनका गरीबों से कोई नाता नहीं रहा। इन्होंने सिर्फ झूठ और लूट दुकान खोलने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के आधार पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हालात यह हैं कि कांग्रेस में कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। जैसे-तैसे प्रत्याशी मिल रहे हैं तो पार्टी खुद बांसवाड़ा में अपने प्रत्याशी का विरोध कर रही है।
विज्ञापन


सीएम ने आचार संहिता लगने से पहले 90 दिन में संकल्प पत्र के पूरे किए वादे गिनाए। पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। कहा कि जिन लोगों ने युवाओं के सपनों पर कुठाराघात किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि पहले गैंगस्टर आकर व्यापारियों को धमकाते थे, कारण यूपी, गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हमारी सरकार थी और यहां कांग्रेस की। अब यहां कोई गैंगस्टर नहीं आता। हमने कह रखा है जो भी गैंगस्टर यहां आएगा वापस नहीं जा पाएगा। अब किसी व्यापारी को धमकी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईआरसीपी पर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि उन्होंने लटकाने, भटकाने का काम किया। हमने एमपी और केंद्र सरकार के साथ मिलकर समझौता कर काम भी शुरू कर दिया है। अब 21 जिलों को पीने का पानी मिलेगा। उदयपुर की अरावली पर्वतमाला के पानी को रोककर टनल के माध्यम से उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ तक लाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर भरतपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली मौजूद आदि रहे।



गर्मी का दिखा असर
मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान तेज गर्मी में प्यास की वजह से लोग व्याकुल दिखे। एक बारगी तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया। भीड़ में से लोगों ने पानी की मांग मंच पर बैठे नेताओं से की। कई बुजुर्ग खड़े हो गए, आगे आकर तेज आवाज में बोले, प्यास लग रही है, पानी उपलब्ध करा दो। बाद में आयोजकों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed