Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   When two children were attacked in Bharatpur, the villagers killed the mad dog.

Bharatpur: दो बच्चों पर हमला किया तो पागल डॉग की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, एक बच्चे की हालत गंभीर

Sat, 24 Feb 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 24 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

डॉग ने दो बच्चों के मुंह को बुरी तरह से नोंच लिया था। बच्चे के परिजनों ने डॉग को वहां से भगाया और दोनों बच्चों को लेकर तुरंत कामां अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
When two children were attacked in Bharatpur, the villagers killed the mad dog.
घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर संभाग के डीग जिले के कामां थाना इलाके के गांव अकाता में एक आवारा डॉग ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे कामां से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बच्चे के परिजन तालीम ने बताया कि घटना करीब 12 बजे की है। गांव में कई दिनों ने एक पागल डॉग घूम रहा है। आज आसपास के बच्चे के हमारे बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी पागल डॉग अचानक घर में घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया। डॉग को देख बच्चे चिल्लाने लगे। डॉग ने दो बच्चों के ऊपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे से भागकर बच्चों के पास पहुंचे। जब तक डॉग ने दो बच्चों के मुंह को बुरी तरह से नोंच लिया था। बच्चे के परिजनों ने डॉग को वहां से भगाया और दोनों बच्चों को लेकर तुरंत कामां अस्पताल पहुंचे। वहां से सहवान को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां बच्चों के चेहरे पर ज्यादा इंजरी होने के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद गुस्सा ग्रामीणों ने उसे पागल डॉग को लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed