फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Voting for Congress, giving vitamins to people like Babar and Aurangzeb

Bharatpur News: कांग्रेस को वोट देना, बाबर व औरंगजेब जैसे लोगों को विटामिन देना

Tue, 21 Nov 2023 12:32 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Voting for Congress, giving vitamins to people like Babar and Aurangzeb
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
भरतपुर। कांग्रेस देश में बाबर और औरंगजेब जैसे लोगों को विटामिन देने का काम करती है। यदि कांग्रेस नहीं होती तो देश में ऐसे लोग पैदा ही नहीं हुए होते। इन्ही जैसे लोगों के कारण कांग्रेस ने 75 साल में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस नहीं होती तो देश कभी का विश्वगुरु बन जाता। कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब बाबर और औरंगजेब जैसे लोगों को विटामिन देना है।
विज्ञापन


यह कहना है असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का। वह सोमवार को नदबई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि गहलोत सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। गहलोत और सचिन पायलट आपस में लड़ने में व्यस्त रहे और प्रदेश में महिला-बेटियों पर अत्याचार होते रहे। सरमा ने कहा कि गहलोत सरकार के विधायक व मंत्रियों में लूट की प्रतियोगिता चल रही है।
विज्ञापन


नदबई विधायक ने इतना लूटा कि अब 7 जन्म तक उनको कुछ नहीं करना पड़ेगा। नदबई में हिमांशु कटारा के बजाय लूटने वाले को टिकट मिला। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बार-बार आती हैं, गारंटी देती है। पहले माता-बहनों को तो सुरक्षित करो। अब तो गारंटी शब्द से ही विश्वास उठ गया है। कांग्रेस वाले राजस्थान को लूट कर खत्म करने का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में 19 बार पेपर लीक हुआ। अगर मुख्यमंत्री और विधायकों का हाथ नहीं होता तो यह नहीं होता। कहा कि गुवाहाटी में पेट्रोल की कीमत 98 रुपये है। राजस्थान में 109 रुपये। भाजपा सरकार वाले राज्यों में सब जगह पेट्रोल की कीमत कम है। विधायकों को पैसा कमाना है, इसका मतलब ये नहीं कि जनता से पेट्रोल-डीजल का ज्यादा पैसा ज्यादा लोगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिजली दर सबसे ज्यादा है।


कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनते पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर देंगे। हर जिले में महिला पुलिस थाना खोलेंगे। सिलिंडर की कीमत 450 कर राजस्थान में 2.50 लाख सरकारी नौकरी देंगे। कहा कि हम असम में मदरसे बंद करा रहे हैं ये मदरसे खोलने का लाइसेंस दे रहे हैं। कहा कि नेहरू, इंदिरा, राजीव प्रधानमंत्री बने लेकिन राम मंदिर नहीं बना। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो आज भी वहां बाबरी मस्जिद होती, राम मंदिर नहीं बनता। नदबई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed