फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Uproar over information about religious conversion

Bharatpur News: धर्मपरिवर्तन की सूचना पर हंगामा

Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर। थाना मथुरा गेट क्षेत्र स्थित शीशम तिराहा के पास एक मैरिज होम में रविवार को धर्मपरिवर्तन की खबर पर हंगामा मच गया। सोनार हवेली में 400 से अधिक लोगों की मौजूदगी की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी, विद्यार्थी परिषद सहित हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां आए अधिकांश लोग भाग गए। आयोजकों और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच तीखी झड़प हुई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने मामले को संभाला। प्रकरण में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल में रविवार दोपहर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में शहर के गरीब तबके के महिला एवं पुरुष शामिल थे। जब हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप था गरीब वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिन्दू देवी-देवताओं को काल्पनिक बताकर लोगों में उनके प्रति हीनभावना पैदा की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने बताया गरीब तबके के लोगों को धर्म परिवर्तन करने पर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 40 से 50 हजार रुपये डालने के लिए प्रलोभन दे रखा था। उन्हें विशेष धर्म की पुस्तकें बैग आदि अन्य सामान भी उपलब्ध कराया गया था। उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। सीओ सिटी नगेंद्र कुमार ने बताया कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं लोगों के चले जाने से आयोजन स्थल पर भोजन की व्यवस्था रखी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed