{"_id":"666b846cbc570b18b60d6f55","slug":"unveiling-of-the-statue-of-martyr-jeetram-gurjar-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-248609-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: शहीद जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डीग जिले के नगर क्षेत्र स्थित गांव सुंदरावली में पुलवामा में शहीद हुए जवान जीतराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि वे ऐसे वीर सपूत की प्रतिमा का अनावरण कर धन्य हो गए। देश के किसान का बेटा चाहे कहीं भी रहे, मेहनत करते हुए देश की सेवा करता है। कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए समर्पित है। सीएम ने सीकरी के 132 केवी जीएसएस का भी लोकार्पण किया।
सुंदरावली गांव में सभा को संबोधित कर कहा की राजस्थान की धरती वीरों की है, आन, बान और शान के लिए जानी जाती है। शहीद जीतराम गुर्जर के माता-पिता को नमन करता हूं, जिन्होंने ऐसे सपूत को जन्म दिया, जिसने खुद को मातृभूमि के लिए न्योछावर कर दिया। उन्होंने गांव में शहीद के नाम पर संस्था का नामकरण करने और शहीद परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
सीएम शर्मा ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में जीतराम गुर्जर समेत देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि देशवासियों के आंसुओं का बदला लिया जाएगा और वह वादा पूरा किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शहीद जीतराम गुर्जर की वीरांगना के साथ जिस तरह का बर्ताव किया उससे पूरा देश आहत हुआ था। विधानसभा चुनावों के नतीजों में जनता ने स्पष्ट किया कि शहीदों के साथ ऐसा करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सीकरी के नए 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्रवासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी। सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेते ही 17 करोड़ किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया। पहली कैबिनेट में ही देश की तीन करोड़ गरीब माता बहनों को मकान देने की घोषणा की।