{"_id":"656f16e5dcbf7a22140e4880","slug":"titagarh-wagons-ltd-local-employees-go-on-strike-boycott-work-demanding-salary-increase-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Employees Strike : टीटागढ़ वैगन्स लि. के कर्मचारी हड़ताल पर, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Employees Strike : टीटागढ़ वैगन्स लि. के कर्मचारी हड़ताल पर, वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काम का बहिष्कार
Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:56 PM IST
सार
टीटागढ वैगन्स, भरतपुर में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल कर दी है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
टीटागढ हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कंपनी में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर कई वर्षों से मांग चली आ रही है लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वासन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर के स्थानीय कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर वेतन वृद्धि के साथ अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
कंपनी में कार्यरत मजदूर कल्याण सिंह ने बताया कि मुझे इस कंपनी में कार्य किए कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन हमारी मजदूरी अभी भी तीन सौ रुपये है। साथ ही छुट्टी वाले दिन भी कार्य करवाया जाता है जबकि बाहरी मजदूरों को सात सौ से आठ सौ रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलती है। अधिकारियों से इस बात की शिकायत की जाती है तो उनके द्वारा मजदूरों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
पहले भी कई बार स्थानीय कर्मचारियों ने हड़ताल की है, लेकिन अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है। इस बार फिर से स्थानीय कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे हम अपनी मांग पर अड़े रहेंगे।
विज्ञापन