{"_id":"656ef6098fd69bbf150c08f5","slug":"three-women-died-in-a-road-accident-in-bharatpur-halaina-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: हलैना में सड़क हादसे में तीन की मौत; बस उतरकर सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: हलैना में सड़क हादसे में तीन की मौत; बस उतरकर सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को वाहन ने कुचला
Tue, 05 Dec 2023 03:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 05 Dec 2023 03:36 PM IST
सार
जयपुर भोलेबाबा के सत्संग सुनने के लिए जा रहीं थीं महिलाएं। टॉयलेट जाने के लिए बस से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने कुचला।
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी बस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के हलैना थाना इलाके में सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें तीनों महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं। वह जयपुर भोलेबाबा के सत्संग सुनने के लिए जा रहीं थीं। घटना हलैना थाना इलाके के झालाटाला इलाके की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के करीब 40 लोग भोलेबाबा के सत्संग सुनने के लिए जयपुर जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे बस को ड्राइवर ने झालाटाला के पास टॉयलेट करने के लिए रोका तभी बस से मुन्नी (50), सरोज (55), विमलेश (56) निवासी बुलंदशहर टॉयलेट के लिए सड़क पार कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार से एक वाहन आया और महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया।
विज्ञापन
घटना का शोर होते ही लोग बस से उतर मौक पर पहुंचे। लोगों ने हलैना थाने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हलैना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस महिलाओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। महिलाओं के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन