{"_id":"657ec36f45ff27b02a03e294","slug":"theft-of-lakhs-by-locking-the-landlord-in-a-room-in-bharatpur-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: मकान मालिक को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी, 50 तोला सोना, 4 किलो चांदी, 4.50 लाख रुपये ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: मकान मालिक को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी, 50 तोला सोना, 4 किलो चांदी, 4.50 लाख रुपये ले गए चोर
Sun, 17 Dec 2023 03:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:16 PM IST
सार
Bharatpur: भरतपुर में चोरों ने एक घर से 50 तोला सोना, 4 किलो चांदी, 4.50 लाख रुपये की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों के मकान मालिक और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और तब चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मकान मालिक को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में 8 से 10 बदमाशों ने एक मकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के मकान मालिक और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और घर से 50 तोला सोना, 4 किलो चांदी 4 लाख 50 हजार रुपये लूटकर के गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान पड़ोसियों के गेट को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
बता दें कि घटना कांदौली गांव की है, मकान मालिक सुभाष ने बताया कि, वह रात को अपनी पत्नी सुमन के साथ घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर वह पानी पीने के लिए उठा, तब तक सब ठीक था। पानी पीने के बाद वह कमरे में जाकर सो गया। उसके घर का एक गेट रात को खुला रह गया था। वहां से कुछ बदमाश घर में घुसे और दूसरे कमरे में रखे गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ दिया। जिसमें से बदमाश 50 तोला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख 50 हजार लूट कर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की छानबीन
जब सुबह के समय सुभाष और उसकी पत्नी उठे तो कमरे का गेट बाहर से बंद था। जिसके बाद सुभाष ने अपने भाई को फोन कर उठाया और गेट को खुलवाया। तब उसने देखा तो उसके घर का सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज की अलमारी में रखे नकदी और जेवर गायब थे। उसने घटना के बारे में आसपास के लोगों को बताया तो, पता लगा सुभाष के सामने रहने वाले पड़ोसी के गेट की भी कोई कुंडी लगा कर चला गया था। घटना की सूचना सुभाष ने तुरंत गहनौली थाने को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फिलहाल पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन