फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Sleeper bus collides with parked trailer in Bharatpur, 3 people died in horrific accident; 24 injured

Bharatpur Bus Accident: खड़े ट्रेलर से जा टकराई स्लीपर बस, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत; 24 अन्य घायल

Wed, 04 Oct 2023 09:43 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Oct 2023 09:43 AM IST
सार

Bharatpur Accident: भरतपुर में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर और एक स्लीपर बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। बस झुंझुनू से ग्वालियर जा रही थी।

विज्ञापन
Sleeper bus collides with parked trailer in Bharatpur, 3 people died in horrific accident; 24 injured
स्लीपर बस की ट्रेलर से भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर में एक सवारियों से भरी बस जा टकराई। इस भीषण घटना में बस ड्राइवर, हेल्पर और एक सवारी की मौत हो गई। वहीं, 24 अन्य सवारियां घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को RBM अस्पताल पहुंचाया गया। घटना देर रात दो बजे की है।

विज्ञापन


अंधेरे के कारण नहीं दिखा ट्रेलर
चिकसाना थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर आगरा नेशनल हाईवे से एक पत्थरों से भरा ट्रेलर निकल रहा था। तभी वह बरसो गांव के पास खराब हो गया और ड्राइवर ने उसे हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया। वहीं, एक स्लीपर बस झुंझुनू से ग्वालियर जा रही थी। बस ड्राइवर को अंधेरे के कारण ट्रेलर नहीं दिखा और बस के ड्राइवर ने ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर में पत्थर भरे हुए थे।
विज्ञापन


ड्राइवर, हेल्पर समेत तीन लोगों की मौत
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 27 घायलों को एंबुलेंस की मदद से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ट्रक के ड्राइवर कमलेश (40) निवासी समसपुर झुंझुनू और हेल्पर विजेंद्र सिंह (40) निवासी महलों की ढाणी झुंझुनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। उनमें से बंटी (22) निवासी मुंशीपुरा ग्वालियर को मृत घोषित कर दिया गया। सुनील निवासी राजापार्क जयपुर का इलाज जयपुर में जारी है। बाकी 23 घायल आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देर रात ही दे दी थी। फिलहाल सभी के शव मोर्चरी में रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed