फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Seven people died due to drowning in the Banganga river

Bharatpur News: बाणगंगा नदी में डूबने से सात की मौत

Mon, 12 Aug 2024 12:29 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Seven people died due to drowning in the Banganga river
युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन
भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र के गांव नगला होंता (श्रीनगर) में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बाणगंगा नदी के किनारे बैठकर कुछ युवक पानी का बहाव देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से 3 किशोर और चार युवक नदी में समा गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक सातों के शव निकाल लिए गए हैं। अभी नदी में और युवकों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटी है। नदी में पानी का बहाव तेज है।
विज्ञापन


रविवार को गांव नगला होंता में बाणगंगा नदी अपने वेग से बह रही थी। आसपास के गांव के युवक और बच्चे पानी को देखने के लिए उसके आसपास इकट्ठा हो गए। इसी दौरान ढाय गिरने से उसके ऊपर बैठे सभी युवक नदी में गिरे और मिट्टी के नीचे दब गए। ढाय गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों की भीड़ ने तुरंत दबे हुए युवकों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


झील चौकी से पहुंचे जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि हादसे में नगला होंता के पवन (15 वर्ष), सौरभ सिंह (16 वर्ष), भूपेंद्र (18 वर्ष), शांतनु (18 वर्ष), लक्खी (20 वर्ष), गौरव (16 वर्ष) और पवन (22 वर्ष) की मौत हो गई। सभी के शव नदी से निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया सूखी नदी के बहाव क्षेत्र से जेसीबी से मिट्टी निकालने की वजह से गहरा गड्ढा हो गया था। ढाय गिरने से युवक उस गड्ढे में डूब गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि नदी में डूबने से 7 युवकों की मौत हुई। ये युवक नदी में नहाने गए थे। इस दौरान कुछ युवक रील भी बना रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed