{"_id":"67a26ac83b2e9be7230d9856","slug":"safai-karamchari-sangh-president-dies-under-suspicious-circumstances-bharatpur-news-c-159-1-dol1001-102407-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
सफाई कर्मचरी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार। फाइल फोटो।
धौलपुर। राजस्थान सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुराने नगर परिषद कार्यालय में उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
नगर परिषद में वरिष्ठ सफाई निरीक्षक के रूप में तैनात मोहन सिंह का शव पुराने नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला। शहर के संतर रोड इलाके के निवासी 55 वर्षीय थनवार सोमवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे थे।
उनकी तलाश में नगर परिषद पहुंचे पुत्र करन सिंह को शव फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह एफएसएल टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। करन सिंह ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। डीएम श्रीनिधि बीटी तथा एसपी सुमित मेहरडा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।