Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rusty spotted cat seen in Ghana

Bharatpur News: घना में दिखी रस्टी स्पॉटेड कैट

Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rusty spotted cat seen in Ghana
घना में दिखी रस्टी स्पॉटेड कैट
भरतपुर। दुनियाभर में विख्यात केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (घना) के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हो गई है। यहां दुर्लभ प्रजाति की रस्टी स्पॉटेड कैट (सबसे छोटी जंगली बिल्ली) को अपने बच्चों के साथ अठखेलिया करते देखा गया है। बिल्ली की यह प्रजाति इतनी दुर्लभ है कि इसे वर्ष 2016 में लाल सूची में (खतरे के करीब) डाला जा चुका है।
विज्ञापन


केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अपनी जैव विविधता के लिए दुनिया भर में विख्यात है। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मानस सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को केवलादेव उद्यान में रस्टी स्पॉटेड कैट को बच्चों के साथ देखा गया है। दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली को वाइल्ड लाइफर डॉ. ओल्गा जोशी और रॉबिन ने अपने कैमरे में कैद किया। फोटो में बिल्ली अपने एक बच्चे को मुंह में दबाए जाती हुई नजर आ रही है। डीएफओ ने बताया कि रस्टी स्पॉटेड कैट सबसे छोटी प्रजाति की बिल्ली है। इसके रिकॉर्ड सिर्फ भारत और श्रीलंका में ही पाए जाते हैं। वर्ष 2012 में यह बिल्ली नेपाल की पश्चिमी तराई क्षेत्र में दर्ज की गई थी। इसे वर्ष 2016 में अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची में दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन



रात के वक्त निकलती है
यह बिल्ली चुप रहती है और रात के वक्त बाहर निकलती है। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि इसके प्राकृतिक आवासों को नुकसान पहुंचने की वजह से इसकी संख्या कम हो गई। घना में इसकी मौजूदगी संकेत है कि यहां पर रस्टी स्पॉटेड कैट का प्राकृतिक आवास अभी भी सुरक्षित है। उद्यान में 350 से अधिक प्रजाति के प्रवासी पक्षी सर्दियों में प्रवास करते हैं। 28.73 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले उद्यान में 57 प्रजाति की मछलियां, 34 प्रजाति के स्तनधारी जीव, करीब 9 प्रजाति के कछुए, 80 प्रजाति की तितलियां और 14 प्रजाति के मेंढक मिलते हैं। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed