फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Robbery by firing in bank in broad daylight

Bharatpur News: दिनदहाड़े बैंक में फायरिंग कर लूट

Fri, 12 Jan 2024 07:34 PM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Robbery by firing in bank in broad daylight
बाइक पर सवार होकर भागते बदमाश
शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्रज औद्योगिक क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक से शुक्रवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में 3 बदमाश फायरिंग कर कैश काउंटर से 23 हजार रुपये लूट ले गए।

सूचना पर एसपी मृदुल कच्छावा सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कराई पर बदमाश हाथ नहीं आए। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। घटना के समय बैंक पर न तो सुरक्षा गार्ड तैनात था, न ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता सही पाई गई। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का हुलिया स्पष्ट नजर नहीं आ रहा। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया शुक्रवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक के बाहर बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश आकर रुके। दो बदमाशों ने अपने चेहरे मफलर से ढक रखे थे, जबकि तीसरे ने हेलमेट पहन रखा था। एक बदमाश बाहर रुक गया जबकि दो बैंक में अंदर घुस गए। दोनों करीब 6-7 मिनट तक पर्ची भरने के बहाने से बैंक में बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अपने चेहरे नहीं खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक बदमाश कैश काउंटर के पास पहुंचा और हवाई फायर कर दिया। गोली बैंक की छत में जाकर लगी। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदशाम कैश काउंटर पर रखे करीब 23 हजार रुपये लेकर बाहर निकले और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने बताया घटना के बाद बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करा दी गई है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता
भरतपुर। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और आपराधिक घटनाओं पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सूपा एवं जिला महासचिव योगेश सिंघल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। बयान जारी कर नेताद्वय ने कहा कि दिनदहाड़े बैंक को लूट ले जाने की घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन के आला अधिकारी जिले की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक कर रहे थे, ठीक उसी समय दिनदहाड़े बैंक को लूट लिया गया। चुन्नी कप्तान, जगदीश, श्रीभगवान कटारा, राजीव कुमार, मनोज शर्मा और रामेश्वर सैनी आदि ने पुलिस प्रशासन से अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है। संवाद



जिले में नहीं थम रहे अपराध
भरतपुर। बैंक में लूट व फायरिंग के मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि सरकार का अपराधियों पर नियत्रंण नहीं है। मंत्री बयानबाजी कर कानून व्यवस्था को नियत्रंण में रखने की बात करते हैं। जबकि जिले ही नहीं प्रदेश में आए दिन लूट, फायरिंग, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। डॉ. गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं, बावजूद इसके आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अपराधियों को पुलिस का कोई भय नहीं है। कहा कि यदि राज्य में आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई तो आम आदमी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed