फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rebellion in BJP with announcement of ticket

Bharatpur News: टिकट की घोषणा के साथ भाजपा में बगावत

Thu, 12 Oct 2023 12:10 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी से दो बार की पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर खुलकर विरोध में उतर आईं हैं। अनीता ने कहा है कि भाजपा ने मेरे साथ धोखा किया है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जो कामां से 50 हजार वोटों से हारा था। जनता चाहती है कि मैं चुनाव लडूं। मैं भाजपा के बंधन से मुक्त हो गई हूं, और जनता की इच्छा का ध्यान रखते हुए चुनाव लडूंगी। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी इस सवाल पर कहा कि अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अनीता सिंह ने बुधवार दोपहर नगर स्थित आवास पर क्षेत्र के लोगों के साथ वार्ता के बाद चुनाव लड़ने की घोषणा की। पत्रकारों को बताया कि वह दो माह पूर्व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिली थीं। तब पूछा था कि मुझे चुनाव लड़ाएंगे या नहीं। अगर नहीं भी लड़ाएंगे तो कोई दिक्कत नहीं। मैं अनुशासित कार्यकर्ता हूं, पार्टी के साथ रहूंगी और मुझे व मेरे कार्यकर्ताओं को दुख भी नहीं होगा। तो कहा था कि आपका टिकट नहीं काटेंगे। अब ऐसे व्यक्ति (जवाहर सिंह बेढम) को टिकट दे दिया जो डीग का रहने वाला है। कामां से 50 हजार मतों से हारा था।
विज्ञापन



वसुंधरा खेमे के 20 लोगों के टिकट काटे
अनीता सिंह ने कहा कि मैं अकेली ऐसी नहीं हूं जिसका टिकट कटा है। वसुंधरा राजे खेमे के 20 लोगों के टिकट काट दिए गए हैं। कुछ नेताओं ने कहा था कि तुम्हारे टिकट पर संकट है। तुम गलत कैंप में हो। मैंने कहा था वसुंधरा भी तो अपनी ही पार्टी की नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिलने पहुंचे जवाहर सिंह
नगर से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम बुधवार दोपहर पूर्व विधायक अनीता सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अनीता सिंह उस समय समाज के लोगों के साथ वार्ता कर रहीं थीं। दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई। अनीता सिंह ने जवाहर सिंह से एक- डेढ़ घंटे बाद मिलने के लिए बोल दिया। उसके बाद जवाहर सिंह फिर से अनीता के घर पहुंचे और दोनों के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। बताते हैं अनीता सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनता उन्हें चुनाव लड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed