फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rally took out and gave the message of give up drugs, turn your life around

'नशा को छोड़ दो, जीवन मोड़ लो': भरतपुर में निकाली गई तीन किलोमीटर लंबी बाइक रैली, युवाओं में दिखा उत्साह

Mon, 01 Apr 2024 02:42 PM IST
भरतपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/ मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/ मथुरा Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

नशे की लत से युवाओं को आजाद कराने के लिए भरतपुर में बाइक रैली निकाली गई। अमर उजाला और इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान आयोजित इस रैली में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 
 

विज्ञापन
Rally took out and gave the message of give up drugs, turn your life around
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में अमर उजाला और इंडियन ऑयल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 'नशे को छोड़ दो-अपना जीवन मोड़ लो' थीम पर आधारित तीन किलोमीटर लंबी बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली यातायात चौराहे से शुरू होकर बिजली घर, मानसिंह सर्किल, एसपी कार्यालय, सर्किट हाउस, सारस चौराहा होते हुए वापस यातायात चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन



 

Rally took out and gave the message of give up drugs, turn your life around
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व बाइक रैली को यातायात सर्किल से स्काउट-गाइड के सहायक स्टेट कमिश्नर डाॅ. आलोक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा मुक्ति अभियान के तहत इंडियन ऑयल व अमर उजाला द्वारा रैली का आयोजन किया गया था। इसमें श्री हरिदत्त डिग्री कॉलेज सहित समाजसेवियों का सहयोग रहा। रैली में शामिल महिलाएं एवं छात्राएं 72 बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे। इस दौरान प्रतिभागी 'नशे को छोड़ दो, अपना जीवन मोड़़ लो', नशा नाश का दूजा नाम आदि नारे लिखी तख्तियां हाथ में लेकर बाइक पर पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rally took out and gave the message of give up drugs, turn your life around
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवारों का रास्ते में स्वागत व सम्मान किया गया। यातायात चौराहे पर समापन समारोह में प्रतिभागियों को डाॅ. आलोक शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। संचालन अनुपमा चीमा ने किया। अमर उजाला परिवार की ओर से अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान सेवा भारती के योगेंद्र खंडेलवाल, पतंजलि के योगाचार्य केशव सिंह, डाॅ. संजू शर्मा, डाॅ. सचिन कुमार, डाॅ. नीता माथुर, डाॅ. पुष्पा कंवर, सुरेंद्र चिचाना, उमा जैमिनी, डीसी सैनी, विनोद अवस्थी, पूनम चौधरी, राममोहन शर्मा, अशोक गुर्जर, महेंद्र मीणा, गोपाल प्रसाद, मोहित कुमार, लोकेश बंसल, रजत पूनिया, विष्णु खेमरा, अंकित सिंह, रवि फौजदार, मोहित सिंह, रीतांशु सैनी, यश शर्मा, लाखन शर्मा, धीरज शर्मा, सीपी यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed