फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: The liquor contractor narrated his woes to the minister

Rajasthan: शराब ठेकेदार ने मंत्री को सुनाया दुखड़ा, मंत्री बोले- ‘आपस में सुलह कर लो’ जानें वायरल ऑडियो का सच

Tue, 23 Jul 2024 08:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jul 2024 08:51 PM IST
सार

Rajasthan: राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, शराब ठेकेदार और डीग आबकारी के पीओ रूप सिंह चौहान का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें शराब ठेकेदार मंत्री से उसकी दुकान के पास कम कीमत में अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहता है। इस पर मंत्री आपस में बात कर समझौता करने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: The liquor contractor narrated his woes to the minister
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम शराब ठेकेदार लक्खो और डीग आबकारी के पीओ रूप सिंह चौहान का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार राज्य मंत्री जवाहर सिंह के अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है। जिस पर राज्य मंत्री कहते हैं कि आपस में बैठकर बात कर लीजिए। शराब ठेकेदार राज्य मंत्री की बात पीओ से करवाते हैं। इस दौरान शराब ठेकेदार बार-बार अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की बात कहता रहता है लेकिन, राज्य मंत्री पीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश नहीं देते।

विज्ञापन


क्या है ऑडियो में

लक्खो-  हेलो मैं लक्खो बोल रहा हूं आरसी गांव में शराब दुकान का ठेकेदार, हमारी एक समस्या सॉल्व करो। पीओ साहब बैठे हैं वह कह रहे हैं। मंत्री जी का फोन आता है। हम जिस चीज को 100 रुपये में बेच रहे हैं वह उस चीज को 70 रुपये में बेच रहा है।

विज्ञापन

मंत्री- पीओ झूठ बोल रहा है। माइक ऑन कर मेरी आवाज सुना।

पीओ- सर जय हिन्द

मंत्री- मैंने कब फोन किया आपको 

पीओ- यह हुकुम सिंह प्रधान साहब है न

मंत्री- हुकुम सिंह क्या कहते हैं क्या नहीं कहते मैंने कब फोन किया आपको

पीओ- आपने नहीं किया 

मंत्री- बस चेप्टर क्लोज, आपस में इन लोगों के शराब के व्यापार हैं। मेरे लिए सब बराबर के हैं सब नजदीक हैं। मैं इस गंदगी में हाथ नहीं डालना चाहता। अगर कोई बात है तो मेरे यहां आना एक बार बैठकर बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ- सर मैंने इन्हें बोला आपस में शार्ट आउट हो जाओ।

मंत्री- आपस में हो जाए तो ज्यादा ठीक है। 

लक्खो- मंत्री जी आप इस कार्रवाई को करवाओ।

मंत्री- यह कार्रवाई इसलिए नहीं करेंगे आप आपस में बैठकर करो इसे 

लक्खो- आपस में नहीं होगा निस्तारण

मंत्री- आपस में बैठो निस्तारण करो यह किसकी कार्रवाई करेंगे।

लक्खो- आपके जितने के बाद व्यवस्था ख़राब है आज तक उसने गड़बड़ नहीं की पहले नियम से शराब का काम कर रहे थे।

दरअसल नगर में आरसी गांव के रहने वाले लाखन का नगर कस्बे के अलवर चुंगी पर शराब का ठेका है। वहीं पास में हुकुम सिंह नाम का व्यक्ति अवैध शराब बेचता है। पहले वह लाखन के ठेके से लेकर अवैध शराब बेचता था। अब वह दूसरे ठेके से लेकर लाखन के ठेके से सस्ती शराब बेचता है। जिसको लेकर हुकुम सिंह और लाखन की अनबन है। हुकुम सिंह के अवैध शराब बेचने पर आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। लाखन चाहता है कि हुकुम सिंह के अवैध कारोबार पर कार्रवाई हो इसके लिए उसने राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed