फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Jats opened front against BJP, accused the govt. of breaking promises regarding reservation

Rajasthan News: जाटों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला, आरक्षण को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

Mon, 18 Mar 2024 03:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 03:31 PM IST
सार

Bharatpur: जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है। केंद्र में जाट समाज के आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा स्पष्ट निर्णय नहीं लिए जाने के विरोध में समाज ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Jats opened front against BJP, accused the govt. of breaking promises regarding reservation
जाट समाज ने भाजपा के खिलाफ पोस्टर जारी किए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में जाट समाज ने लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार के निवास पर जाट समाज की एक बैठक में यह तय किया गया। समाज के संयोजक का कहना है कि भाजपा सरकार ने उन्हें आरक्षण न देकर, उनके साथ विश्वासघात किया है। इसलिए अब वे जिलेभर के गांव-गांव जाकर बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे। इसके लिए समाज ने बीजेपी के खिलाफ पोस्टर भी छपवाए हैं, जिनका आज विमोचन किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा कि भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज ने केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर समाज ने जयचौली में महापड़ाव किया था। इसके बाद सरकार से हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया था। समाज के लोगों ने आचार संहिता से पहले आरक्षण की घोषणा नहीं होने की स्थिति में पहले ही चेतावनी दे दी थी। इसी मुद्दे को लेकर आज बैठक की गई। बैठक में संघर्ष समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समिति ने बुधवार को संघर्ष समिति ने एक और बैठक बुलाई है, जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 11-11 सदस्य मौजूद रहेंगे। इस बैठक में फैसला किया जाएगा कि चुनावों को लेकर समाज की रणनीति क्या होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed