फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Half a dozen people injured in fight over children, fight also took place in the hospital

Rajasthan News: बच्चों की कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भी चले लात-घूंसे

Sat, 17 Feb 2024 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

Bharatpur: बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बात यहीं खत्म नहीं हुई अस्पताल में इलाज के दौरान हमलावरों ने घायलों फिर लात-घूंसे चला दिए।

विज्ञापन
Rajasthan News: Half a dozen people injured in fight over children, fight also took place in the hospital
कामां अस्पताल में चले लात-घूंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कामां थाना क्षेत्र के ऊदाका गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी का उलाहना देने को लेकर दीनू मेव व कुरसीद मेव के परिवार आमने-सामने हो गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि दीनू मेव पक्ष ने छतों पर चढ़कर कुरसीद मेव पक्ष पर पथराव किया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस झगड़े में एक पक्ष के आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए, जिन्हें कामां अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कामां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान हमलावरों ने फिर से एकत्रित अस्पताल में घायल पक्ष के साथ मारपीट की और जमकर लात-घूंसे चलाए। घटना की सूचना मिलने पर कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन हमलावरों को पकड़कर थाने ले गई। झगड़े में घायल अरसीदा पत्नी भुट्टू व सपवान पुत्र भुट्टू की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed