फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan News: Gang involved in cheating in the name of marriage busted, 3 accused in police custody

Rajasthan News: शादी के नाम पर फुसलाकर ठगी करने वाले 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मुख्य सरगना की तलाश जारी

Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 03:12 PM IST
सार

Bharatpur: शादी करवाने के नाम पर लोगों को फुसलाकर पैसे लेने और इससे दोगुनी कीमत के सामान दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन ठगों के पास से 21.67 लाख रुपये जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Gang involved in cheating in the name of marriage busted, 3 accused in police custody
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले के कैथवाड़ा थाने के नीमला में शादी करवाने के नाम पर लोगों से पैसा लेकर दोगुनी कीमत से अधिक का सामान दिलाने और घोटाला करने की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर शांति नगला कामां निवासी फरजाद, फैजान और अकलीमपुर, अलवर निवासी सलीम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कैथवाड़ा के नीमला में एक गिरोह शादी करवाने के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। इस गिरोह के सदस्य लोगों को बहला-फुसलाकर शादी करवाने के नाम पर पैसे लेते हैं और इस पैसे से दुगुनी कीमत का सामान दिलाने की बात कहकर उन्हें ठगते हैं। गिरोह के सदस्य बड़ी रकम एकत्रित कर विदेश भागने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली इस सूचना के आधार पर कामां एएसपी सतीश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने नीमला में संदिग्ध व्यक्तियों के यहां दबिश दी, जिसमें मौके से तीन युवकों को पकड़कर उनके पास से 21 लाख 67 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर इनके मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed