फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan Election 2023: BJP candidate Jagat Singh filed nomination from Nadbai assembly seat.

Rajasthan Election: नदबई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह ने नामांकन किया दाखिल, समर्थक रहे शामिल

Sat, 04 Nov 2023 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Nov 2023 06:17 PM IST
सार

Bharatpur: नदबई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह समर्थकों की भीड़ और ढोल नगाड़ों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन जमा करवाया।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: BJP candidate Jagat Singh filed nomination from Nadbai assembly seat.
भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह ने नामांकन किया दाखिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र नदबई में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह ने अपना नामांकन जमा करवाया। इससे पहले उन्होंने एक रैली भी की। रैली के रूप में वे अपने समर्थकों की भीड़ और ढोल नगाड़ों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और दोपहर में अपना नामांकन जमा करवाया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के कड़े इंतजाम थे। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी सहित पांच लोगों को रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अंदर जाने की अनुमति रही।

विज्ञापन


परिवार रहा शामिल

बता दें कि नामांकन के दौरान जगत सिंह के साथ उनकी पत्नी सौमाया सिंह, पुत्र कुंवर हिम्मत सिंह, नदबई पंचायत समिति उपप्रधान भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं नदबई विधानसभा से 3 बार विधायक रहीं और पूर्व राज परिवार की सदस्य कृष्णेंद्र कौर दीपा भाजपा से बागी होकर 4 नवंबर को नामांकन दाखिल करने को कुछ दिन पहले तक तैयार थीं। लेकिन आज उनके बेटे दुष्यंत ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी करते हुए कहा की वह चुनाव नहीं लड़ेंगी और 4 नवंबर को नामांकन भी दाखिल नहीं कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed