फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan: Demand for reservation in OBC quota raised again from Bharatpur-Dholpur.

Rajasthan: भरतपुर-धौलपुर से उठी OBC कोटे में आरक्षण की मांग, 17 से मुंबई-दिल्ली ट्रैक पर महापड़ाव की तैयारी

Thu, 11 Jan 2024 08:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Jan 2024 08:11 AM IST
सार

केंद्र के ओबीसी कोटे में आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भरतपुर और धौलपुर के जाट आंदोलनकारियों ने 17 जनवरी से मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के पास जयचौली गांव में महापड़ाव शुरू करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Rajasthan: Demand for reservation in OBC quota raised again from Bharatpur-Dholpur.
ओबीसी कोटे में आरक्षण की मांग। - फोटो : social media

विस्तार

विधानसभा के बजट सत्र से पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए एक बड़ी चुनौती उनके गृह जिले से आने जा रही है। केंद्र के ओबीसी कोटे में आरक्षण दिए जाने की मांग को लकर भरतपुर और धौलपुर के जाट आंदोलनकारियों ने 17 से महापड़ाव की चेतावनी दी है। यह महापड़ाव मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के पास जयचौली गांव में शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्य महापड़ाव स्थल पर पहुंच गए। आंदोलन के दौरान लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भरतपुर-धौलपुर दो जिलों के जाट केंद्र में ओबीसी में आरक्षण की मांग पिछले 9 वर्षों से कर रहे हैं, जबकि इन 2 जिलों के अलावा राजस्थान के अन्य सभी जिलों के जाटों को केंद्र के ओबीसी कोटे में पहले से ही आरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन


भरतपुर और धोलपुर के जाटों को राजस्थान राज्य के ओबीसी कोटे से आरक्षण 2014 में खत्म कर दिया गया था। हालांकि वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार ने 2017 में ओबीसी कमीशन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भरतपुर और धौलपुर के जाटों को राज्य में ओबीसी आरक्षण दिया था, लेकिन केंद्र में आरक्षण नहीं मिला। जाट आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 17 जनवरी के तुरंत बाद चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरतपुर-धौलपुर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने बताया कि 17 जनवरी से मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के पास महापड़ाव शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed