फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Rajasthan CM's vehicle going from Bharatpur to Govardhan meets with an accident

Bharatpur News: भरतपुर से गोवर्धन जा रहे राजस्थान के सीएम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Wed, 20 Dec 2023 01:11 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM's vehicle going from Bharatpur to Govardhan meets with an accident
पूंछरी का लौठा में पूजन करते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : mathura
भरतपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को भजनलाल शर्मा गृह जिला भरतपुर पहुंचे। यहां से रात करीब 7.30 बजे गोवर्धन में श्रीगिरिराजजी के दर्शन के लिए जाते समय उनका वाहन पूंछरी का लौठा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे काफिले में शामिल पुलिस अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। सर्द मौसम में अधिकारी पसीना-पसीना हो गए। अधिकारियों ने तत्काल उन्हें कार से बाहर सुरक्षित निकाला और दूसरे वाहन से गोवर्धन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


डीग पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पूंछरी का लौठा के पास करीब 8 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का पहिया सड़क से नीचे उतरकर पास ही स्थित नाले में चला गया। मुख्यमंत्री को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। कार के अगले हिस्से का एक पहिया नाले के किनारे से अंदर चला गया था, जबकि पूरी कार बाहर ही थी। इसके बाद सीएम को उस कार से निकालकर दूसरी गाड़ी में गोवर्धन के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पूर्व जिले की सीमा से लेकर शहर तक मुख्यमंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर गांव, कस्बे में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सीएम बनने के बाद गृह जनपद पहुंचे भजनलाल शर्मा का जोशीला स्वागत
भरतपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंगलवार को गृह जनपद पहुंचे भजनलाल शर्मा का जिले की सीमा से लेकर शहर तक अभूतपूर्व स्वागत किया गया। हर गांव, कस्बे में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले अपने जवाहर नगर स्थित आवास पर पहुंचे और माता-पिता से आशीर्वाद लिया। यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे सीएम का लोगों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिलेवासियों का स्वागत और प्यार के लिए आभार जताया। इसके बाद वह गिरिराजजी के दर्शन के लिए गोवर्धन रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के कमालपुरा बॉर्डर से भरतपुर तक पहुंचने में 55 किलोमीटर के सफर में मुख्यमंत्री को 6 घंटे लग गए। सीमा पर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह, जिलाधिकारी लोकबंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने उनका स्वागत किया। यहां बनाए मंच पर नदबई विधायक जगत सिंह, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, नगर विधायक जवाहर सिंह बेढ़म, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने 101 किलो का पुष्पहार और गदा भेंट कर स्वागत किया।


यहां से मुख्यमंत्री का काफिला जिले के बाछरैन, नसवारा, खेड़ली मोड़, छोंकरवाड़ा, आमोली, झालाटाला, सरसैना मोड़, हलैना, बेरी, अरौदा, हंतरा, डहरा मोड़, पहरसर, लुलहारा, बांसी, सिनपिनी, लुधावई, सेवर होता हुआ भरतपुर पहुंचा। जगह-जगह जनसमूह ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री खुली कार में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed