{"_id":"6716c7fb1c19a6363f093baa","slug":"rahim-posed-as-raj-and-trapped-the-mother-of-two-children-in-his-love-trap-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-306219-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: रहीम ने राज बनकर दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: रहीम ने राज बनकर दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया
विज्ञापन
भरतपुर। एक युवक ने अपना नाम बदलकर दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसा लिया। आठ माह तक उसे पत्नी की तरह रखा। अचानक किराए के मकान में उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने थाना मथुरा गेट में आरोपी के खिलाफ धर्म और नाम छुपाकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब 7 साल पूर्व उसका विवाह आगरा के मलपुरा में हुआ। पति से उसके दो बच्चे भी हैं। करीब 8 महीने पूर्व सोशल मीडिया के जरिए राज नामक युवक से उसकी जान पहचान हुई। उसने उसे गांव ऊंचा नगला पर बुलाया। यहां मुलाकात के दौरान उसने अपने आपको कुंवारा बताया और शादी करने की बात कही। जब दो बच्चों का हवाला दिया तो भरण-पोषण का वादा किया। आरोपी उसे ऊंचा नगला स्थित एक होटल में ले गया, जहां दो दिन तक उसने दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो बना ली।
इसके बाद वह शहर के सूरजपोल इलाके में ले आया। यहां एक मकान में कमरा लेकर पत्नी बनाकर रख लिया। करीब 20 दिन पूर्व वह किराये के कमरे में उसे व बच्चों को छोड़कर भाग गया। उसकी तलाश करते हुए जब पीड़िता युवक के गांव खैमरा पहुंची तो पता चला कि वह राज नहीं अपितु रहीम है। थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों एक साथ रह रहे थे। महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।