फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Only three percent of the population is getting government benefits: Rahul

सिर्फ तीन फीसदी आबादी को मिल रहा सरकार का लाभ : राहुल

Mon, 26 Feb 2024 01:22 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
धौलपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार शाम को धौलपुर पंहुची। राजस्थान एवं धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने के मौके पर बोथपुरा में हुई जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व में की गई यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा है, क्योंकि आज देश में अलग-अलग तरीके से अन्याय हो रहे हैं। इसमें सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय,किसान,महिला एवं श्रमिकों के खिलाफ अन्याय।
विज्ञापन


अपने तय समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि हम देश के सामने यह बात रखना चाहते थे, इसलिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। आज केंद्र सरकार की गलत एवं जन विरोधी नीतियों के कारण शासन और सरकार का लाभ महज दो से तीन फीसदी लोगों को ही मिल रहा है। अडानी एवं अंबानी का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार सिर्फ इन्ही लोगों के लिए है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि यात्रा के संदेश को आमजन तक पंहुचाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बीते दस सालों में आम आदमी के जीवन के संघर्ष में कोई बदलाव नहीं आया है। देश के बडे़ उद्योगपतियों के लिए ही यह सरकार चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा यह संदेश लेकर जा रही है कि हमें एकजुट होकर हर तरह के अन्याय के खिलाफ लड़ना है। भाजपा नेता झूठ बोलते हैं। लोकतंत्र खतरे में है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति के आह्वान पर राहुल गांधी ने 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की धरती पर यात्रा का स्वागत है व कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा के संदेश को जन जन तक पंहुचाने में जुटेंगे। प्रदेश महासचिव एवं राजाखेडा विधायक रोहित बौहरा ने कहा कि धौलपुर जिले की सीमा में यात्रा का स्वागत हुआ है। इसके बाद 5 दिन तक यात्रा का विराम रहने के बाद 2 मार्च को पुनः यात्रा का शुभारंभ राजाखेड़ा बाईपास चौराहे से शुरू होगी। यात्रा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीपी जोशी,धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा,बसेडी विधायक संजय कुमार जाटव एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed