फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   MLA along with her husband opened the gates of Gambhiri river

Bharatpur News: विधायक ने पति के संग खोल दिए गंभीरी नदी के गेट

Tue, 13 Aug 2024 02:05 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। गंभीरी नदी के पानी के डायवर्जन को लेकर बयाना विधायक एवं उनके पति की एएसपी से नोक-झोंक हो गई। प्रशासन के मना करने के बावजूद विधायक ने सेवला-बरैठा हेड के गेट खोलकर रुपबास की ओर पानी की निकासी करा दी। जबकि प्रशासन की प्राथमिकता पहले केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान को पानी पहुंचाने की थी। साथ ही खानवा व रुपबास की ओर भी पानी छोड़े जाने की योजना थी।
विज्ञापन


करीब 10 दिन पूर्व भरतपुर प्रशासन की ओर से करौली जिला प्रशासन को घना की सूखी झीलों को भरने के लिए पांचना बांध से पानी छोड़े जाने के लिए पत्र लिखा था। इस पत्र के के बाद बांध से पानी छोड़ा गया ताकि घना की झीलों को भरा जा सके। पांचना बंध के गेट खोले जाने से गंभीर नदी में लंबे समय के बाद पानी पहुंचा है। सोमवार को नदी में यह पानी सेवला-बरैठा जा पहुंचा। जहां से यह पानी पिचुना केनाल व अजान बांध होते हुए घना तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


बयाना विधायक ऋतु बनावत पति ऋषि बंसल के साथ सेवला-बरैठा हेड पहुंच गईं। डीएम डॉ. अमित यादव से फोन पर बात कर रुपबास की ओर पानी की निकासी की मांग की। डीएम ने कहा कि पहले घना को पानी मिल जाए, उसके बाद देखा जाएगा। विधायक ने कहा कि हम किसी से बंधे नहीं हैं। उच्चैन के एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा बयाना विधायक ऋतु बनावत के पति से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पति ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए गेट खोलने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक हो गई। दोनों को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने अलग किया। इस दौरान अधिकारियों के मना करने के बाद भी विधायक एवं उनके पति ने सेवला-बरैठा हेड के रुपबास की ओर के गेटों को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed