फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Miscreants looted bags full of jewelery by firing at a bullion trader in Bharatpur

Bharatpur: सराफा व्यापारी पर फायरिंग करके बदमाशों ने जेवरात से भरे बैग लूटे, इलाज के दौरान मौत

Sat, 28 Oct 2023 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Oct 2023 10:38 PM IST
सार

भरतपुर के बयाना कस्बे में पुलिस की नाकामी से एक और जान चली गई। बेखौफ बदमाशों ने एक सराफा व्यापरी से लूट करके उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Miscreants looted bags full of jewelery by firing at a bullion trader in Bharatpur
व्यापारी की गोली मारकर हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के बयाना कस्बे के छीपा गली में शनिवार देर शाम बदमाशों की फायरिंग में एक सराफा व्यापारी की जान चली गई। बयाना निवासी सराफा व्यापारी बबलू जैन और उसका पुत्र मन्नी शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके पास सोने-चांदी के जेवरात से भरे दो बैग थे। इस दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सराफा व्यापारी के सीने में फायर झोंक दिया और बैग लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घायल व्यापारी को गंभीर हालत में बयाना अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बदमाशों की धरपकड़ के लिए बयाना क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई है। एएसपी ओमप्रकाश किलानिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed