{"_id":"65df60eeb585bf1bbe08fda7","slug":"mini-bus-lost-balance-due-to-sudden-tire-burst-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: अचानक टायर फटने से मिनी बस का बिगड़ा संतुलन, पलटने से छह लोग हुए घायल, ड्राइवर की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: अचानक टायर फटने से मिनी बस का बिगड़ा संतुलन, पलटने से छह लोग हुए घायल, ड्राइवर की हालत नाजुक
Wed, 28 Feb 2024 10:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:05 PM IST
सार
Bharatpur: भरतपुर संभाग के डीग जिले के नगर खेड़ली मार्ग गांव विरगमा के पास तेज गति से आ रही खेड़ली-कठूमर की तरफ से प्राइवेट मिनी बस का अचानक टायर फटने से संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अचानक टायर फटने से मिनी बस का बिगड़ा संतुलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिनी बस में सवार घायल महिलाओं ने बताया कि यह मिनी बस खेडली कठूमर से चलकर नगर की तरफ आ रही थी, तभी अचानक चलती हुई मिनी बस का नगर खेड़ली मार्ग गांव विरगमा के पास टायर फट जाता है और तेज गति होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके कारण मिनी बस पलट गिर जाती है।
विज्ञापन
ड्राइवर की हालत नाजुक
बस में सवार कई महिलाएं और दो व्यक्ति बस के नीचे दब गए, जिनको ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला जाता है, जिसमें ड्राइवर सहित एक व्यक्ति की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उनको तत्कालीन 108 एंबुलेंस की सहायता से नगर सामुदायिक केंद्र लाया जाता है।
विज्ञापन