Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Make yourself worthy of a title through your speech and behaviour

Bharatpur News: वाणी व व्यवहार से स्वयं उपाधि योग्य बनें

Sat, 06 Jul 2024 01:48 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर स्थित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह शुक्रवार को विवि परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर्ष 2022 व 2023 के लगभग 95 हजार स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान कीं। इनमें से 95 विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया। 31 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी वीसी के माध्यम से जुड़े। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपाधियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि छात्र इसी प्रकार मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहें। कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्यों को अर्जित करें। उन्होंने महाराजा सूरजमल के जीवन का वर्णन करते हुए उनकी महानता से प्रेरणा लेने की बात कही। शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर की गई। राज्यपाल ने भारत के संविधान के उद्देशिका और भाग 4 क के मूल कर्तव्यों का पठन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपनी वाणी, दिनचर्या एवं व्यवहार से स्वयं उपाधि के योग्य बनें।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज व राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने को कहा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. वेंकटरमन रामाकृष्णन, नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. कार्ल बैरी शार्पलेस, प्रो. गोवर्धन मेहता एवं प्रो. सतीश त्रिपाठी को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिलाधिकारी श्रुति भारद्वाज, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed