Rajasthan News : अनियंत्रित गाड़ी ने स्कूटी और बाइक सवार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्चा गंभीर घायल
Bharatpur News : अनियंत्रिक कार ने सड़क पर चल रही स्कूटी और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। यह सड़क हादसा भरतपुर जिले के जीवद गांव में घटित हुआ है।
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह एक्सीडेंट जीवद गांव के पास घटित हुआ है। देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को भरतपुर रेफर कर दिया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित गाड़ी ने सड़क पर चल रही स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश (निवासी डीग) और हेमराज (निवासी मुहारी) सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें- Navratri: 51 शक्तिपीठों में से एक है अर्बुदादेवी मंदिर, मां दुर्गा अपने छठे कात्यायनी रूप में हैं विराजमान
अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।