फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Maharaja Surajmal was the Plato of Jats

Bharatpur News: जाटों के प्लेटो थे महाराजा सूरजमल

Tue, 20 Feb 2024 03:04 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Surajmal was the Plato of Jats
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भरतपुर में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन
भरतपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को भरतपुर पहुंचे। जिले के 191वें स्थापना दिवस पर शहर के यातायात चौराहा स्थित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और पराक्रम को याद किया। महाराजा सूरजमल को जाटों का प्लेटो (दार्शनिक) बताया। कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष और 77 साल टेंट में गुजारने के बाद भगवान राम अयोध्या में गर्भगृह में विराजमान हुए हैं। कभी सपने में नहीं सोचा था कि रामलला इतनी जल्दी गर्भगृह में विराजमान होंगे।
विज्ञापन


यातायात चौराहे पर स्वाभिमान मार्च को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम के छोटे भाई भरत के नाम पर जिले का नाम भरतपुर का नाम रखा गया। भरतपुर राम, लक्ष्मण और भरत की भूमि है। यहां के कुलगुरु लक्ष्मण हैं। यहां के लोगों को गर्व होना चाहिए कि वे उस वंश से हैं जिनका नाम भगवान राम से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर युवाओं को देश-प्रदेश की उन्नति में आगे आना होगा। उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से मेरठ, अलीगढ़ तक अपना साम्राज्य फैलाया। कहा कि खानुआ में राज्य सरकार ने विश्व धरोहर का निर्माण कराकर भरतपुर की धरा को और गौरवशाली बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन


लोहागढ़ विकास परिषद के अध्यक्ष गुलाब बत्रा ने कहा कि युवाओं को महाराजा सूरजमल से प्रेरणा लेकर पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों में भरतपुर को अग्रणी पंक्ति में स्थापित करने के लिए आगे आना होगा। संयोजक अनुराग गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। एडीएम (शहर) श्वेता यादव, एएसपी भूपेंद्र शर्मा, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी, गिरधारी तिवारी, मनोज भारद्वाज, सत्येंद्र गोयल, चुन्नी कप्तान, गिरधारी गुप्ता, शिवानी दायमा, लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र जैन, एसके अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, गिरीश सिंघल, आरडी बंसल, अशोक गुप्ता, योगेश शर्मा, अनुराग कश्यप, रविंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लगाई गिरिराजजी की परिक्रमा
भरतपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को गिरिराजजी महाराज के दर्शन कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। परिक्रमा लगाकर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने गोवर्धन के मुकुट मुखारबिंद, दानघाटी, पूंछरी का लौठा, श्रीनाथजी एवं जतीपुरा स्थित गिरिराजजी महाराज की पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। उपनिदेशक जनसंपर्क डॉ. लोकेश शर्मा सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed