फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Mahaarati was performed for peace and happiness of Bharatpur

Bharatpur News: भरतपुर की सुख शांति के लिए की महाआरती

Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati was performed for peace and happiness of Bharatpur
बांकेबिहारी मंदिर में महाआरती में शामिल भक्तगण
भरतपुर। भरतपुर स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शृंखला में बिहारीजी मंदिर में महाआरती की गई। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम सिटी राहुल सैनी मौजूद रहे। श्रीबांके बिहारी ट्रस्ट अध्यक्ष गिरीश सिंघल, मंत्री पंकज बंसल, स्थापना दिवस संयोजक अनुराग गर्ग, योगेश शर्मा, सुरेश चतुर्वेदी, महेंद्र गोठी, दिनेश पाराशर, मुरारी लाल शर्मा, शिव शंकर बंसल, सतीश मित्तल, कृष्ण कुमार शर्मा आदि ने महाआरती की।
विज्ञापन


वहीं श्री गंगा मंदिर, श्री लक्षण मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, देवी मंदिर रणजीत नगर, शहीद स्मारक लोहागढ़ स्टेडियम, शहीद स्मारक किला, हीरा दास सर्किल, यातायात चौराहा, शहर के स्मारक आदि दीपों की रोशनी में जगमगा उठे। मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मल ने बताया कि आज सुबह 7 बजे नगर निगम क्षेत्र के चौराहों पर रंगोली सजाई जाएगी।
विज्ञापन


सुबह 7:30 बजे काली की बगीची, लक्ष्मण मंदिर, राजकीय संग्रहालय एवं मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। यातायात चौराहा स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर प्रातः 9 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम किया जाएगा। शाम 6 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में सारेगामापा विनर इशिता विश्वकर्मा की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा मंदिर पर किया दीपदान
भरतपुर। भरतपुर स्थापना दिवस पर भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से महारानी श्रीगंगाजी मंदिर पर दीपदान महोत्सव मनाया गया। समिति के महामंत्री महेश चंद सिंघल ने बताया कि शुभारंभ एडीएम राहुल सैनी, एसपी मृदुल कच्छावा एवं देवस्थान विभाग केे सहायक आयुक्त मुकेश मीणा ने दीप जलाकर किया। संरक्षक संजीव गुप्ता, अध्यक्ष मोहन मित्तल, कोषाधिकारी राजेश चंद एवं कार्यक्रम संयोजक विष्णु लोहिया ने अतिथियों का किया।

मंदिर परिसर में आलोकित 501 दीपक सभी का मन मोह रहे थे। महेश सर्राफ, गुंजन शर्मा, हेमलता सर्राफ, आलोक बंसल, सुरेश चंद अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, महेश बंसल, प्रेमी पंडित, अर्जुन बंसल, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवादत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed