फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Kuldeep Jaghina murder case: Family members adamant on demand for arrest of two constables

Kuldeep Jaghina murder case: दो कांस्टेबलों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन; बोले- दोनों दे रहे हैं धमकियां

Mon, 18 Sep 2023 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

कुलदीप की मां उषा सिंह ने आरोप लगाया कि कुलदीप हत्याकांड में कांस्टेबल अजब सिंह भी मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल है और वह बार-बार हमको धमकियां दे रहा है कि मैं तो अधिकारियों की गोद में बैठता हूं।

विज्ञापन
Kuldeep Jaghina murder case: Family members adamant on demand for arrest of two constables
प्रदर्शन करते कुलदीप जघीन के परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर जिले 12 जुलाई को अमोली टोल प्लाजा पर हिस्ट्रीशीटर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 11 के आस पास सभी मुख्य आरोपी और साजिशकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस के बाद भी पुलिस के लिए कुलदीप हत्याकांड मामला सरदर्द बनता हुआ है। नित नए आरोपों के साथ आरोपियों के नाम लेकर मृतक कुलदीप जघीना के परिजन एसपी ऑफिस पर ज्ञापन देते आ रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को कुलदीप जघीना की मां उषा सिंह ने काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ एमएसजे कॉलेज से एसपी ऑफिस तक मौन रैली निकाली। जिसमें महिला और पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। तख्तियों पर स्पेशल डीएसटी टीम में तैनात कांस्टेबल अजब सिंह को गिरफ्तार करो इसके साथ रविंद्र सिंह कांस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


मृतक कुलदीप की मां उषा सिंह ने एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा को दिया। कुलदीप की मां उषा सिंह ने आरोप लगाया कि कुलदीप हत्याकांड में कांस्टेबल अजब सिंह भी मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल है और वह बार-बार हमको धमकियां दे रहा है कि मैं तो अधिकारियों की गोद में बैठता हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और कांस्टेबल रविंद्र सिंह को भी बर्खास्त करो। साथ ही मृतक के परिजनों ने एसपी के काम को अच्छा बताया। पुलिस की ओर से सही और निष्पक्ष जांच नहीं होने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उषा सिंह ने कहा-एक पुलिस अधिकारी हमसे कह रहा है कि अजब सिंह मेरा खास आदमी है। जिसका नाम एफआईआर में से निकलवाओ, जबकि अजब सिंह ने ही मेरे बेटे को गैंगस्टर बनाया था। मेरे बेटे कुलदीप का नाम कृपाल सिंह जघीना कांड में घसीटा गया था, जबकि पुलिस के पास कोई सबूत नहीं थे। आज 65 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कोई निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है। ज्ञापन देने के बाद एडिशनल एसपी भूपेंद्र शर्मा को परिजनों की ओर से सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उसके बाद इस आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed