फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Keep the grounds clean, give kits to the players

Bharatpur News: मैदानों में रहे सफाई, खिलाड़ियों को दें किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों के तहत मंगलवार को जिले में आयोजित खेलों व मैदानों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने लोहागढ़ स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से संवाद किया। मैदान का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुनिश्चत करें कि खेल मैदान पर साफ-सफाई रहे। आवश्यक खेलों की किट एवं अन्य जरूरी सामग्री प्रतिभागियों को मुहैया कराई जा रही है। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन नियमानुसार किया जाए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने मंगलवार को राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों की अव्यवस्था को लेकर समाचार छाया न पानी, मैदान भी समतल नहीं शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर का कलेक्टर ने संज्ञान लिया और निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खेल युवाओं को मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूती देगा। खेल तनाव रहित जीवन जीने के लिए खिलाड़ियों को उत्साहित रखेगा। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की सराहना की। कलेक्टर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ क्रिकेट खेला। कबड्डी के खिलाड़ियों से भी रूबरू हुए और मैदान एवं उनके खेल के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल में कबड्डी, टेनिस बॉल, क्रिकेट, बॉलीबाल, फुुटबॉल, शूटिंग बॉल (पुरुष वर्ग), खो-खो (महिला वर्ग), रस्साकसी (महिला वर्ग), एथलेटिक्स (100, 200 एवं 400 मीटर दौड़) शामिल हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर, सीईओ जिला परिषद दाताराम, सहायक कलेक्टर भारती भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमसिंह कुन्तल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आरडी बंसल, उपजिला शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर बयाना ब्लॉक के गांव अरावली में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान सोमवार को महिला शिक्षिका के साथ हुई मारपीट की घटना से शिक्षक संगठनों में रोष है। मंगलवार दोपहर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित शिक्षिका कीर्ति शर्मा भी मौजूद रहीं।


प्रदेश उपाध्यक्ष बदन सिंह मीना और ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विशंभर मीना के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। रोष जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने ओलंपिक खेलों के दौरान नियुक्त शिक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराने, घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। त्रिलोक उपाध्याय, मानसिंह बंजारा, राघवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम पाराशर, मुकेश मीणा, जोगेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, लाखन सिंह, निर्मला गुर्जर, अमरेश, मुकेश गुर्जर, जितेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, राजवीर सिंह, युगल शर्मा, देवेंद्र सिंह, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed