{"_id":"65845345c72880931a084356","slug":"in-bharatpur-a-farmer-troubled-by-debtors-climbed-on-a-water-tank-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: कर्जदारों से परेशान किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद उतरने लगा तभी फिसल गया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: कर्जदारों से परेशान किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद उतरने लगा तभी फिसल गया पैर
Thu, 21 Dec 2023 08:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:31 PM IST
सार
मनोज ने गांव के करीब 5 लोगों से सात लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। समय पर कर्ज नहीं चुकाने के कारण कर्जदार उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
पानी की टंकी से गिरा व्यक्ति।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक व्यक्ति कर्जदारों से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद व्यक्ति को पानी की टंकी से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
इस दौरान जब व्यक्ति पानी की टंकी से नीचे उतर रहा था तभी फिसल गया। गनीमत रही कि सिविल डिफेंस के बिछाए गए जाल के ऊपर गिरा। इसके बाद भी ऊपर से गिरने की वजह से उसकी कमर में चोट आई है। व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाया गया।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ने वाले व्यक्ति का मनोज है, जो सिरसौंदा गांव का रहने वाला है। मनोज ने बताया कि वह एक किसान है। उसके तीन बच्चे हैं। घर की परिस्थियां खराब हैं। इसलिए उसे कर्ज लेना पड़ा। मनोज ने गांव के करीब 5 लोगों से सात लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। समय पर कर्ज नहीं चुकाने के कारण कर्जदार उसे परेशान कर रहे हैं, धमकियां देने लगे हैं। उसकी स्कूटी छीन ली।
विज्ञापन