फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Illegal mining should be completely stopped by February

Bharatpur News: गृह राज्यमंत्री के प्रथम बार भरतपुर आगमन पर स्वागत

Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining should be completely stopped by February
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का स्वागत करते कार्यकर्ता
भरतपुर। गृह, गोपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अधिकारी समन्वय से कार्य करें। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


राज्यमंत्री मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प संकल्प यात्रा एवं विभागीय प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने के लिए अधिकारी संकल्पित होकर कार्य करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगने वाले शिविरों में केंद्र सरकार की 17 एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मौके पर जनता को लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को क्षेत्र में गश्त एवं बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बेढ़म ने कहा कि न्याय में देरी भी न्याय नहीं मिलने के समान है। समस्याओं को लेकर आम नागरिक कार्यालय में आएं तो अधिकारी उनका निराकरण कर त्वरित न्याय प्रदान करें। अधिकारी नई सोच व ऊर्जा के साथ कार्य करें। कहा कि भरतपुर व डीग जिले की तरफ प्रदेश की निगाह हैं। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के कारण विभागीय अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी व सीकरी के पहाड़ों में अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करें। आगामी फरवरी माह तक संपूर्ण क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लग जानी चाहिए। उन्हाेंने बिहारीजी मंदिर के रास्ते, रेडक्रॉस सर्किल से केतन गेट तक अवैध रूप से लगाई जा रहीं मीट एवं मछली की दुकानों को बन्द कराने के निर्देश नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिए। सभी विद्यालयों एवं चिकित्सालयों में 15 फरवरी तक रंगाई-पुताई कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने जल जीवन मिशन के तहत लम्बित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने व रास्तों को दुरूस्त कराने की बात रखी। जिलाधिकारी लोकबंधु ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति के बारे में बताया। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कानून व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। बैठक में एडीएम रतन कुमार, सचिव यूआईटी कमलराम मीणा, सीईओ जिला परिषद दाताराम आदि मौजूद रहे।



पहले थाने बिकते थे : जवाहर सिंह
भरतपुर। पहले भरतपुर में पुलिस थाने बिकते थे। लेकिन अब हम बेदाग छवि वाले पुलिस अधिकारियों को तैनात कर जिले को अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। यह बात मंगलवार को भरतपुर दौरे पर आए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है। डीग जिले में विशेष पुलिस टीमे गठित कर दी हैं। कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोगों का खुद का अवैध खनन का कारोबार था। उन्होंने अधिकारियों को पंगु बना दिया था। इसी वजह से उनकी हार हुई। अब अवैध खनन बंद होगा। कहा कि मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करते ही राजस्थान सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना शुरू कर दिया है। कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव की वजह से नए जिले घोषित किए थे। लेकिन संसाधन उपलब्ध नहीं कराए। बजट सत्र में नए जिलों से डिमांड मांगी जा रही है, जिससे उनकी पूर्ति की जा सके। श्री करणपुर विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी की हार पर कहा कि राजस्थान की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ खड़ी है।


गृह राज्यमंत्री के प्रथम बार भरतपुर आगमन पर स्वागत
भरतपुर। गृह, गोपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के मंत्री बनने के बाद प्रथम बार भरतपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बोरई टोल पर जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज के नेतृत्व में उन्हें 51 किलो फूलों की माला पहनाई। यहां से काफिले के रूप में कार्यकर्ता नई मंडी, रेडक्राॅस सर्किल, कुम्हेर गेट, हीरादास, काली की बगीची होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जिला कार्यालय में जनसुनवाई एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। विधानसभा क्षेत्र संयोजक व मंडल अध्यक्षों ने 101 किलो की माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि जिले में अपराधियों की खैर नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी, रविंद्र जैन, सत्येंद्र गोयल, गिरधारी गुप्ता, शिवानी दायमा रहे। संचालन महामंत्री मोहन रारह ने किया। राजू कटारा, श्यामसुंदर गौड़, सुनील प्रधान, नरेश, रज्जन सिंह, दिनेश भातरा, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक सिंघल, उत्तम शर्मा, दिपेंद्र गणेशिया, रोहित उपाध्याय, मनोज खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद



स्वागत समारोह आज
भरतपुर। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का स्वागत समारोह आज सुबह 10 बजे द ग्रांड बरसो रिसोर्ट, आगरा रोड़, भरतपुर पर किया जाएगा।
पूर्व अध्यक्ष जिला स्तरीय पुलिस जवाबदेह समिति महेश बंसल ने समारोह में लोगों से शामिल होने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed