{"_id":"6684102ca3c090d80104f5b5","slug":"hathras-accident-a-female-queen-of-bharatpur-injured-in-a-stampede-during-a-satsang-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: सत्संग में भरतपुर से गए थे आठ सौ लोग, भगदड़ में एक महिला घायल, बाकियों की हो रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: सत्संग में भरतपुर से गए थे आठ सौ लोग, भगदड़ में एक महिला घायल, बाकियों की हो रही तलाश
Tue, 02 Jul 2024 08:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हाथरास में अयोजित भोले बाबा के सत्संग में भरतपुर शहर से करीब आठ सौ लोग शामिल होने के लिए हाथरस गए थे। वहां मची भगदड़ में भरतपुर की एक महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
हाथरस हादसे में घायल भरतपुर की महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में भरतपुर की महिला भी घायल हुई है। सत्संग में भरतपुर शहर से करीब आठ सौ लोग शामिल होने के लिए हाथरस गए थे। भरतपुर से गए हुए लोगों के परिवार वाले हाथरस, एटा, सिकंदराराऊ और मथुरा में अपने साथियों की तलाश कर रहे हैं। भरतपुर से विजय नगर कॉलोनी, कुम्हा, देयोपुरा गांव से बस गई थी। बाकी लोग अपनी छोटी गाड़ियों से हाथरस पहुंचे थे।
विज्ञापन
सत्संग में शामिल होने गए विजेंद्र निवासी कुम्हा ने बताया कि मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के नाम से एक कमेटी है। उनके माध्यम से हमें पता लगता है कि भोले बाबा का कहां सत्संग हो रहा है। सत्संग का समय सुबह 10 बजे से 2 तक था। भरतपुर से शामिल होने वाले लोग सुबह करीब 6 बजे हाथरस के लिए रवाना हुए। 10 बजे से सत्संग शुरू हो गया। सत्संग में लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद थी। 2 बजे सत्संग खत्म हुआ हम लोग अपनी बस में बैठकर भरतपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
हमारी बस हाथरस से निकल भी नहीं पाई थी, उससे पहले पता लगा कि जहां सत्संग हो रहा था वहां कोई हादसा हो गया है। कई लोगों के मरने की सूचना भी मिली। हमने हाथरस की कमेटी से संपर्क किया। उसके बाद हम भरतपुर के बाकी लोगों की तलाश में हाथरस पहुंचे। हमें पता लगा की मलाह गांव की एक महिला रानी (40) और उसके बेटी ज्योति (16) भी सत्संग में आई थी। जो घायल हैं और एटा अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
हम सभी लोग एटा पहुंचे तो वहां पता लगा की रानी बेहोश हो गई थी। रानी के परिजन भी एटा पहुंच गए हैं। वह उसे लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। एटा अस्पताल में करीब 27 शव रखे हैं। वहां की पुलिस ने हमें सभी शव दिखाए लेकिन, हमें उसमें से कोई भी भरतपुर का रहने वाला नहीं लगा। फिलहाल बाकी लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।