{"_id":"663231935bc9ae28e909e5ce","slug":"elder-brother-shot-at-the-younger-brother-in-bharatpur-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: भरतपुर में रिश्ते हुए तार-तार, छोटे के खेत को जोत रहा था बड़ा भाई, रोकने पर कट्टे से किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: भरतपुर में रिश्ते हुए तार-तार, छोटे के खेत को जोत रहा था बड़ा भाई, रोकने पर कट्टे से किया फायर
Wed, 01 May 2024 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 05:42 PM IST
सार
Crime News: भरतपुर के डीग में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है, वहीं छोटे भाई को बेहतर इलाज के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भरतपुर में रिश्ते हुए तार-तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के नंदेरा गांव में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। छोटे भाई के पेट में गोली लगी है। व्यक्ति के परिजन उसे लेकर भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घायल व्यक्ति ने बताया कि दोनों भाइयों के हिस्से में 2-2 बीघा जमीन आई थी, लेकिन आज मेरे बड़े भाई मेरे हिस्से की जमीन को जोत रहा था। जब मैंने उसे रोकना चाह तो, उसने कट्टे से मुझे गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति अनीस ने बताया कि, उसके पिता के पास 4 बीघा जमीन थी। पिता की मौत हो चुकी है। दोनों भाइयों के हिस्से बंटवारे हो चुके हैं। दोनों भाइयों के हिस्से 2-2 बीघा जमीन आई है लेकिन, मेरा बड़ा भाई फारुख मेरे हिस्से की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता है। आज वह मेरे हिस्से की 2 बीघा जमीन जोत रहा था। जब मुझे इस बात का पता लगा तो, मैं अपने खेत पर पहुंचा। मैंने अपने बड़े भाई मेरे हिस्से की जमीन को जोतने से रोका वह मेरे से कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने कट्टा निकाला और मेरे तरफ एक फायर कर दिया। गोली सीधे मेरे पेट में लग गई। जिसके बाद फारुख मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घटना की सूचना मेरे परिजनों को दी, जिसके बाद मेरे ताऊ के लड़के मुझे लेकर कामां के अस्पताल पहुंचे। जहां से अनीस को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन