फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Dominance of Vaishyas in Jat dominated seat

Bharatpur News: जाट बाहुल्य सीट पर वैश्यों का दबदबा

Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
भरतपुर। पूर्वी राजस्थान की भरतपुर (शहर) विधानसभा सीट जाट बाहुल्य है। बावजूद इसके जाट-वैश्य समुदाय के मजबूत गठजोड़ के चलते बीते दो दशकों से यहां वैश्य समाज का दबदबा बना हुआ है। इस बार भी यह गठजोड़ बना रहेगा या इसमें विपक्षी दल सेंधमारी कर जाएंगे यह चुनाव परिणाम बताएगा।
विज्ञापन


जिले की भरतपुर शहर विधानसभा सीट नदबई के बाद मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला जाट और वैश्य समुदाय के गठजोड़ पर निर्भर करता है। यहां बीते चार चुनाव से वैश्य समुदाय का प्रत्याशी चुनाव जीतता आया है। पिछले चार चुनावों की बात करें तो एक बार इनेलो, दो बार भाजपा और एक बार रालोद का प्रत्याशी जीता है। बीते 20 साल में कांग्रेस प्रत्याशी यहां से चुनाव नहीं जीत पाया है। हालांकि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग चुनाव जीते थे। शहर विधानसभा सीट अनारक्षित है। वर्ष 2003 में इनेलो की टिकट पर विजय बंसल चुनाव जीते। इसके बाद वर्ष 2008 और 2013 में भाजपा की टिकट पर लगातार विजय बंसल विजयी रहे। वर्तमान में भाजपा से निष्कासित विजय बंसल नगरपालिका के सभापति भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 में हवा बदली और कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग चुनाव जीत गए।
विज्ञापन





पहली बार में ही मंत्री बने
वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे। सुभाष गर्ग ने 3 बार से चुनाव जीतते आ रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बंसल को 15,710 मतों के अंतर से पराजित किया। डॉ सुभाष गर्ग पहली बार विधायक बनने के साथ ही राजस्थान सरकार में मंत्री भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाट-वैश्य गठजोड़ से जीत-हार
शहर विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं में से 65 हजार से अधिक जाट और करीब 35 हजार से अधिक वैश्य मतदाता हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की जीत और हार, जाट एवं वैश्य मतदाताओं के लिए गठजोड़ पर निर्भर करती है।


विधानसभा फैक्ट
भरतपुर शहर
विधानसभा में मतदाता 502243,
महिला मतदाता 237204
पुरुष मतदाता 265039

भाजपा प्रत्याशी 2 बार जीता
इनेलो प्रत्याशी 1 बार जीता
रालोद प्रत्याशी 1 बार जीता

पिछले तीन चुनाव
वर्ष 2018
रालोद से डॉ सुभाष गर्ग को 52,869 मत मिले
भाजपा से विजय बंसल को 37,159 मत मिले

वर्ष 2013
भाजपा के विजय बंसल को 57,515 मत मिले
बसपा के दलवीर सिंह को 34,821 मत मिले

वर्ष 2008
भाजपा के विजय बंसल को 52,595 मत मिले
बसपा के आदित्य शर्मा को 29,109 मत मिले


ये हैं चुनावी मुद्दे
एनसीआर में शामिल किए जाने के बावजूद जिले में नए उद्योग और व्यवसाय नहीं खुल सके।
प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को पांचना बांध से नियमित पानी का कोई रास्ता नहीं निकला।
ईआरसीपी बड़ा मुद्दा है। शहर व जिले के लोगों को पीने व सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है।
सुजान गंगा नहर सुसाइड प्वाइंट बन गई है। इसे पर्यटन स्थल रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed