{"_id":"6581f13cd8e478fb110f5dd8","slug":"demanded-extortion-of-rs-10-lakh-from-the-citys-chief-jeweler-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-174007-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: शहर के प्रमुख सराफ से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: शहर के प्रमुख सराफ से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
विज्ञापन
भरतपुर। शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी से मंगलवार को फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। अरुण फौजी गैंग का सदस्य बताने वाले बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। सराफ के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है।
शहर के सेक्टर 3 निवासी सराफा व्यापारी राजकुमार गोयल पुत्र हजारी लाल की सर्राफा बाजार में राजकुमार-तिलकधारी के नाम से फर्म है। सराफ राजकुमार गोयल ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी के साथ कार से गोवर्धन जा रहे थे। रेड क्रॉस सर्किल पर करीब 11: 28 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह सेवर जेल से बोल रहा है, और अरुण फौजी गैंग का सदस्य है। दो घंटे के भीतर 10 लाख रुपये चाहिए। धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसने फिर से दो कॉल किए, जिसे सराफ ने रिसीव नहीं किया।
इसके बाद 11.37 बजे फिर कॉल आया। फोन उठाया तो बदमाश ने कहा कि पैसों का क्या हुआ। सराफा ने कहा कि तुम्हें किस बात के पैसे चाहिए, उसने कहा कि रंगदारी चाहिए। सराफ ने कहा कि वह तो गोवर्धन जा रहे हैं। इस पर बदमाश ने कहा कि अपना आदमी आएगा दुकान से उसे रुपये दिलवा देना। सराफा व्यापारी ने बताया कि आज मंगलवार है, और दुकान बंद है। इस पर बदमाश ने कल सुबह रुपये जरूर देने वरना गोली मार देने की धमकी दी। सराफ ने बताया कि उनके पास बदमाश के कॉल की रिकॉर्डिंग मौजूद है।
विज्ञापन
पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी
इससे पूर्व भी सेवर जेल में बंद बदमाशों द्वारा सराफा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। सराफ की हत्या और हमले भी हो चुके हैं। शहर के श्रीजी ज्वेलर से 21 सितंबर 2021 को 5 लाख और 19 जुलाई को 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दोनों बार सेवर जेल में बंद बदमाशों ने फोन कर रंगदारी मांगी थी। फोन करने वाले नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन सेवर जेल पाई गई। फोन करने वाला बदमाश देवराज था, जो जेल में ही बंद था। वहीं 28 अगस्त 2023 को शहर के व्यापारी अजय सर्राफ को बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। 28 अक्तूबर 2023 की शाम करीब 7 बजे बयाना कस्बे में दुकान से घर लौट रहे सराफ साहिल जैन की बाइक सवार बदमाशों ने घर के ठीक सामने लूटपाट के इरादे से गोली मार कर हत्या कर दी थी। बदमाश उनसे नकदी, ज्वेलरी और लैपटॉप से भरे दो बैग छीनकर फरार हो गए थे। तीनों ही मामलों में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
-शहर के सराफा व्यापारी राजकुमार गोयल से बदमाश द्वारा फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते सराफ के आवास पर पुलिस बल तैनात किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके कॉल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।- नगेंद्र कुमार, सीओ सिटी भरतपुर